{"_id":"69b8644707d0755ccd0716e5","slug":"pundri-gets-development-projects-worth-rs-777-crore-kaithal-news-c-18-1-knl1004-866366-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी को 7.77 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी को 7.77 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
Tue, 17 Mar 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी। क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करीब 7.77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं में पुंडरीक तीर्थ पार्क के सौंदर्यीकरण, ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण और विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।
विधायक सतपाल जांबा ने बताया कि क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए पुंडरीक तीर्थ पार्क के सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण के लिए 415.65 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के तहत पार्क में सौंदर्यीकरण, आधुनिक सुविधाओं का विकास और पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न कार्य किए जाएंगे, जिससे यह स्थान श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक बन सकेगा।
उन्होंने बताया कि शहर में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आईसीआईसीआई बैंक से पाई रोड तक 1000 एमएम एनपी-3 पाइप डालकर आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम बनाने के लिए 205.12 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। परियोजना के पूरा होने से बारिश में जलभराव से राहत की उम्मीद है। संवाद