फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Public safety is paramount: SP

जनता की सुरक्षा सर्वोपरि : एसपी

Wed, 31 Dec 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 31 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Public safety is paramount: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन कैथल में समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक उपासना ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है।

बैठक में गंभीर अपराधों की जांच, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे, गिरफ्तारी दर में वृद्धि, नशा व साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिला सुरक्षा और शिकायत निवारण प्रक्रिया पर चर्चा की गई और संबंधित अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


एसपी उपासना ने प्रभारियों को निर्देश दिए कि थानों में आने वाले परिवादियों से मधुर व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की नीति हर हाल में लागू रहनी चाहिए। एसपी ने कहा कि गंभीर और जघन्य अपराधों की जांच में तेजी और समयबद्ध कार्रवाई प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान को और गति देने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी ने ओवरस्पीड, बुलेट पटाखा, खतरनाक लेन चेंज और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी बीरभान, डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, डीएसपी ललित कुमार, डीएसपी गुरविंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed