फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Public protest over using of cheap material

नाले के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

Wed, 25 Jun 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Wed, 25 Jun 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
Public protest over using of cheap material
पूंडरी। गांव कौल स्थित सिरसा ब्रांच नहर पर विभाग द्वारा पानी निकासी के लिए पक्का किया जा रहा नाला किसानों के लिए गले की फांस बन गया है। संबंधित विभाग व ठेकेदार की मर्जी किसानों पर भारी पड़ रही है। किसान रणदीप सिंह के खेत के सामने नवनिर्मित पानी निकासी का नाला टूटने के विरोध में गुस्साए किसानों ने संबंधित विभाग व ठेकेदार के खिलाफ काफी रोष जताया।
विज्ञापन


किसानों ने आरोप लगाया कि इस आरडी मोगा पर पानी निकासी के लिए शुरू से बनाया जा रहा नाला किसानों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। नाले के प्रयोग में विभाग व ठेकेदार घटिया स्तर की निर्माण सामग्री का सरेआम प्रयोग कर रहा है। गत दिनों बनाया गया नाला आज टूट गया।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि विभाग नाले के निर्माण में महज खानापूर्ति कर रहा है। नाले का निर्माण सही न होने के कारण किसानों में उनके खेतों तक पानी के न पहुंचने का हमेशा भय बना रहता है, क्योंकि नाले के टूटने के कारण नहर का पानी खेतों में नहीं पहुंच पाएगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर नाले के प्रयोग में सही सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया तो वे कठोर कदम उठाने पर बाध्य होंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबंधित विभाग के एसडीओ आरपी जागलान ने कहा कि पक्के नाले के निर्माण कार्य का गत दिवस उन्होंने दौरा किया है, उस समय घटिया सामग्री के निर्माण जैसी कोई समस्या नहीं मिली। यदि फिर भी नाले के निर्माण के दौरान कोई समस्या है तो जल्द ही उसे ठीक करवा दिया जाएगा और किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed