{"_id":"97bb8d69eb425479308dca5d30e0ca87","slug":"public-protest-over-draw-highway-blocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रा न निकालने से भड़के, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रा न निकालने से भड़के, हाईवे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Mon, 23 Jun 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। आदर्श गोशाला बात्ता द्वारा काटी गई दान की पर्चियों का ड्रा न निकालने से गुस्साए लोगों ने गांव बात्ता के पास राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 पर जाम लगा दिया।
कैथल निवासी दर्शन विक्की, अनिल, रामफल, हरीश बात्ता और संजय किठाना ने बताया कि कैथल के सर्राफा बाजार स्थित कृष्ण लाल शिव नारायण फर्म द्वारा आदर्श गोशाला बात्ता के नाम पर सौ सौ रुपये की हजारों पर्चियां काटी गई हैं। उन्होंने बताया कि पर्चियों पर आयोजकों द्वारा कई इनाम रखे गए थे जिनका ड्रा निकाला जाना था।
लोगों का कहना था कि वे लोग ड्रा के लिए पहले भी दो बार आ चुके हैं, पर आयोजकों द्वारा ड्रा नहीं निकाला गया। उनका कहना था कि आयोजकों ने उन लोगों को ड्रा के लिए रविवार 22 जून की तारीख दे रखी थी। इस पर जब वे लोग गोशाला पहुंचे तो वहां न तो महंत मिले तथा न ही पर्चियां काटने वाला।
विज्ञापन
इस पर गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही तितरम चौकी के प्रभारी महावीर सिंह मौके पर पहुंचे व लोगों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।