फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protocol was broken, Rana was denied a place on the stage.

Kaithal News: टूटा प्रोटोकाॅल, राणा को मंच पर नहीं मिली जगह

Wed, 29 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Protocol was broken, Rana was denied a place on the stage.
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठे मंत्री श्याम सिंह राणा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका (कैथल)। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंगलवार को पुरानी अनाज मंडी चीका स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में नव नियुक्त मार्केट कमेटी चेयरमैन जगमाल सिंह राणा और वाइस चेयरमैन मांगे राम जिंदल को पदग्रहण करवाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस कार्यकम में प्रोटोकॉल भी टूटा। दरअसल, कार्यक्रम में मंच पर मंत्री को कुर्सी नहीं मिली तो वे अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मंच से नीचे कुर्सी पर आकर बैठ गए।

उनके साथ-साथ सभी अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंच से नीचे उतरकर बैठ गए। इसके बाद जिन -जिन का नाम बोला गया केवल वही लोग ही मंच पर बैठे। जबकि इस मामले में सफाई देते हुए कृषि एवं कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने पसरी अव्यवास्थाओं के सवाल पर हंसी मजाक में टाल दिया और सवाल जवाब से बचते नजर आए।
विज्ञापन


इस बीच कृषि मंत्री राणा ने कहा कि किसानों, मजदूरों और आढ़तियों के कल्याण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नव नियुक्त चेयरमैनों को किसानों की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों, मजदूरों और आढ़तियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करती है। नव नियुक्त पदाधिकारी मंडियों में सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि किसान हित सदा से सरकार की प्राथमिकता रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त कर उन्हें खुशहाल बनाना सरकार का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने चेयरमैन जगमाल सिंह राणा और उप चेयरमैन मांगे राम जिंदल को बधाई देते हुए कहा कि वे किसान, मजदूर और आढ़तियों की समस्याओं के समाधान में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष और कृषि मंत्री का आभार जताया। पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर और अन्य नेताओं ने भी दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरपर्सन डॉ. रेखा रानी, महेंद्र सिंह चीमा, राजेश शर्मा (पिंटू), लक्ष्मी नारायण, गौरव राणा, सुल्तान सिंह राणा, मल्खान सिंह राणा, जगदीप राणा, डॉ. ओमता राम, ईश्वर अत्री, कमल राणा, हरि राम मित्तल, संदीप सैनी, राम स्वरूप जिंदल उपस्थित रहे।


मंत्री ने सुनी किसानों व आढ़तियों की समस्याएं

कृषि मंत्री राणा ने किसानों, मजदूरों और आढ़तियों की समस्याएं भी सुनीं। आढ़त बढ़ाने की मांग पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री से बातचीत की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुरानी अनाज मंडी में पानी निकासी का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा। साथ ही, पंजाब की तर्ज पर स्थायी लाइसेंस जारी करने, नई अनाज मंडी में सुविधाएं बढ़ाने, पुरानी अतिरिक्त अनाज मंडी में किसान भवन निर्माण तथा भागल मंडी में शेड, पानी व बिजली संबंधी मांगों पर कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed