{"_id":"5fbff1568ebc3e9bed14c3ae","slug":"protest-kaithal-news-knl521867123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कर्मचारियों की हड़ताल का मिला-जुला रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कर्मचारियों की हड़ताल का मिला-जुला रहा असर
विज्ञापन
protest
- फोटो : Kaithal
जिले में कर्मचारियों की हड़ताल का मिला-जुला असर रहा। कई विभागों में कर्मचारी हड़ताल पर रहे तो कइयों में रोजाना की तरह कार्य किया। कुछेक विभाग ऐसे भी रहे जिनमें थोड़े बहुत कर्मचारी ही हड़ताल में शामिल हुए। बिजली निगम व नगर परिषद में हड़ताल के कारण ज्यादातर कर्मचारियों ने काम बंद रखा। स्वास्थ्य विभाग, रोडवेज, शिक्षा विभाग व जन स्वास्थ्य विभाग में रोजाना की तरह कार्य हुए। रोडवेज विभाग में कुछ कर्मचारियों ने हड़ताल तो की, लेकिन केवल पंजाब से आने वाली बसें ही बंद रही। लोकल रूटों की सभी बसें चली।
हड़ताल के कारण दोपहर को 12 बजे तक विभागों के कार्यों पर असर रहा। दोपहर को ज्यादातर कर्मचारी अपने कार्यों पर वापस लौट गए। उसके बाद दिनभर कार्य रोजाना की तरह हुए। जो कर्मचारी पूर्ण रूप से हड़ताल पर थे, वे भी प्रदर्शन के बाद या तो विभागों में या फिर घरों को लौट गए।
शहर में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने जवाहर पार्क में सभा की। उसके बाद जिला सचिवालय तक जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव रामपाल शर्मा, सीटू के जिला प्रधान नरेश रोहेड़ा व इंटक के जिला प्रधान रामफल कादियान ने की। इस अवसर पर विजय शर्मा, सावित्री देवी व अनिल ढुल, अशोक शर्मा, बसाऊ राम, सतपाल क्योडक़, नरेश चंदाना, शकुंतला भीम मौजूद थे। रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने डिपो प्रधान महावीर संधू व बलवान सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
लोगों को हुई परेशानी : बिजली निगम कार्यालय में अर्जुन नगर निवासी जंगीर सिंह ज्यादा बिजली बिल आने की शिकायत लेकर पहुंचे। सीटों पर कर्मचारी नहीं मिलने के कारण उसे लौटना पड़ा। वहीं कर्म सिंह मालखेड़ी भी बिजली बिल ज्यादा होने की शिकायत लेकर पहुंचा। उसे कर्मचारियों द्वारा हड़ताल के बारे में बताया गया तो वह वापस लौट गया।
इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आया कुलदीप भी कर्मचारी मौके पर नहीं मिलने के कारण वापस लौट गया। प्लॉट की असेसमेंट के लिए नप कार्यालय पहुंचे दीपक को भी बिना काम निपटाए ही वापस लौटना पड़ा।

protest- फोटो : Kaithal