Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five temporary parking spots set up in the market; no fee will be charged.

Kaithal News: बाजार में बनाई पांच जगह अस्थायी पार्किंग, नहीं लगेगा शुल्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Five temporary parking spots set up in the market; no fee will be charged.
भाई उदय सिंह किला के सामने अस्थाई पार्किंग में खड़े वाहन। संवाद
कैथल। दीपावली और अन्य त्योहारों पर बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह तलाशने की जरूरत नहीं है। शहर में पांच स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इनमें पुराना बस अड्डा परिसर, पुराने अस्पताल परिसर, पुल के नीचे, रामलीला मैदान और भाई उदय सिंह किला के सामने खाली स्थान शामिल हैं। यहां लोग अपने वाहन खड़े कर सकेंगे और इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन

शहर के तलाई बाजार, मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, पटेल बाजार, रेलवे गेट से भगत सिंह चौक तक के बाजार, छात्रावास रोड, कपड़ा बाजार, जनता बाजार, महात्मा गांधी बाजार और पालिका बाजार में त्योहारों के कारण खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। भगत सिंह चौक से डाकखाना तक खिलौनों और खेल सामग्री की दुकानें होने के कारण इस क्षेत्र में भी लोगों की आवाजाही अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बाजारों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद
त्योहारों के दौरान शहर के मुख्य बाजारों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद किया गया है। चार पहिया वाहन लेकर आने वाले लोगों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने होंगे। दोपहिया वाहन चालकों के लिए भीड़ के अनुसार व्यवस्था रहेगी। उन्हें बाजारों के रास्तों और दुकानों के सामने वाहन खड़े करने से बचना होगा। इससे बाजारों में आवागमन सुचारु रखने और जाम की स्थिति से बचने में मदद मिलेगी।
स्थायी पार्किंग नहीं होने से बढ़ती है परेशानी
शहर के प्रमुख बाजारों में स्थायी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। त्योहारों और विशेष अवसरों पर खरीदारी के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ पार्किंग की समस्या गहरा जाती है। कई बार लोग बाजारों के प्रवेश मार्गों और दुकानों के सामने ही वाहन खड़े कर देते हैं जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।

इस बार पांच खाली स्थानों पर निशुल्क पार्किंग की सुविधा देकर लोगों को राहत देने का प्रयास किया गया है।

भाई उदय सिंह किला के सामने अस्थाई पार्किंग में खड़े वाहन। संवाद

भाई उदय सिंह किला के सामने अस्थाई पार्किंग में खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed