फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protest in Pundri

Kaithal News: पूंडरी में विरोध-प्रदर्शन

Tue, 05 May 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Protest in Pundri
पूंडरी नगरपालिका परिसर में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। नगर पालिका प्रांगण में सोमवार को कच्चे और पक्के सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान बालकिशन ने की, जबकि मंच संचालन इकाई सचिव विक्की द्वारा किया गया।

इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक पूंडरी के प्रधान कृष्ण करोड़ि ने कहा कि सरकार हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट के 23 और 31 दिसंबर 2025 के फैसलों को लागू नहीं कर रही है, जिससे कच्चे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मांग उठाई कि कच्चे कर्मचारियों को 10 मेडिकल और 10 कैजुअल लीव के स्थान पर 20-20 अवकाश दिए जाएं। इसके अलावा पढ़े-लिखे सफाई कर्मचारियों के लिए टाइम पॉलिसी बनाकर उनकी योग्यता के आधार पर ग्रुप-सी पदों पर पदोन्नति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कर्मचारियों ने यह भी मांग की कि वर्दी भत्ता एकमुश्त देने के बजाय पहले की तरह प्रतिमाह प्रदान किया जाए। साथ ही पुरानी पेंशन बहाल करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने, पूर्व के बकाया एरियर का भुगतान करने और 8 फरवरी 2023 के पत्र के अनुसार 4228 सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान भगवान, सोना देवी, शैलेंद्र कुमार, विजय, जसवंत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed