फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protest against anti-people policies

Kaithal News: जनविरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Protest against anti-people policies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत जिले में विभिन्न विभागों, बैंकों और बीमा क्षेत्रों के हजारों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन की शुरुआत जवाहर पार्क से हुई, जहां सभा के बाद प्रदर्शनकारी जिला सचिवालय तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे।

प्रदर्शन का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान शिवचरण ने किया, जबकि मंच संचालन जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा ने किया। वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बावजूद भाजपा सरकार कर्मचारियों, मजदूरों और परियोजना कर्मियों की उपेक्षा कर रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ पहले ही सरकार को मांगपत्र भेजकर बातचीत से समाधान की अपील कर चुका है, लेकिन सरकार टालमटोल का रवैया अपना रही है जिससे कर्मचारी वर्ग में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान जरनैल सिंह, राज्य कमेटी सदस्य राजेंद्र सीनद, जिला कैशियर रामकुमार शर्मा, पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन से सुरेंद्र खटकड़, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से रामफल दयोहरा व अमरनाथ किठानिया, बैंक कर्मचारी नेता कुलदीप धारीवाल, नपा कर्मचारी संघ से गौरव टांक, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सिंचाई, भवन निर्माण, टूरिज्म, बीमा सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।

रोडवेज कर्मचारियों का समर्थन ः हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (रजि. नं. 01) ने भी हड़ताल में हिस्सा लिया। डिपो प्रधान अमित कुमार कुंडू, सुनील कुमार राजौंद, ईश्वर मोर और कृष्ण गुलियाना ने वादाखिलाफी के आरोप लगाए।


इस मौके पर जसबीर सिंह, विक्रम गुहणा, मुकेश कोहली, जसमेल श्योकंद, दलवीर देवबन, धर्मवीर देवबन, सतवीर बालू, अनूप कुमार, संदीप जाजवान समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed