फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protect the rice crop from pests and diseases

Kaithal News: धान की फसल को कीट-रोगों से बचाएं

Sat, 04 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Protect the rice crop from pests and diseases
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। अक्तूबर का यह महीना धान की फसल के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है। इस दौरान फसल पूरी तरह पकने की तैयारी में होती है और इसे कीटों और रोगों से विशेष रूप से सुरक्षित रखना आवश्यक होता है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के धान अनुसंधान केंद्र, कौल ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। डॉ. सतीश कुमार नारा ने बताया कि धान की बालियों में दाना बनने के समय पानी की कमी नहीं होने दी जानी चाहिए, इसलिए सिंचाई आवश्यकता अनुसार करें। उन्होंने बताया कि इस समय खेतों में सफेद पीठ वाला कीड़ा, भूरा तेला, पत्ता लपेट सूंडी और तना छेदक के प्रकोप भी देखने को मिलते हैं। इसके निवारण के लिए उन्होंने कई सलाह दीं।
विज्ञापन

ये करें उपाय
n डाइनोटिफ्यूरान 20% – 80 ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करें।

n
पत्ता लपेट सूंडी के लिए फ्लूबंडामाइड 20% डब्ल्यूजी – 120 ग्राम प्रति एकड़, 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

n
तना छेदक की रोकथाम के लिए कार्टाप हाइड्रोक्लोराइड 4जी – 10 किलो प्रति एकड़, सूखी रेत में मिलाकर बुरकाव करें।

इस समय धान में फफूंदजनित रोग जैसे ब्लास्ट, शीथ ब्लाइट और ब्राउन स्पॉट के लक्षण भी दिखाई देते हैं। इसके लिए निम्नलिखित दवाओं के उपयोग की सलाह दी गई है:
विज्ञापन
विज्ञापन


n कार्बंडाज़िम – 200 ग्राम प्रति एकड़

n हेक्साकोलाजोल 75 डब्ल्यूजी

n बीएलबी व स्टेम रोट के संक्रमण के लिए मैंकोजेब – 600 ग्राम प्रति एकड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed