{"_id":"dc00a73eb7c3552176fe23a1a81895cc","slug":"proper-investigation-in-clu-case-send-hooda-in-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीएलयू की सही जांच करवाई जाए तो चौटाला की तरह हुड्डा भी होंगे जेल में : बिश्नोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएलयू की सही जांच करवाई जाए तो चौटाला की तरह हुड्डा भी होंगे जेल में : बिश्नोई
अमर उजाला ब्यूरो/कलायत
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत यदि ठीक होती तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल में हुए सीएलयू घोटाले की जांच करवाई जाती। कांग्रेस को प्रापर्टी डीलर की सरकार कहने वाली भाजपा खुद ही पथभ्रष्ट होकर भ्रष्ट नेताओं के बचाव में खड़ी दिखाई दे रही है। कलायत में हजकां जिला अध्यक्ष पंडित विनोद निर्मल के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए बिश्नोई ने कहा कि अगर सरकार सही मायने में सीएलयू की निष्पक्ष जांच की पक्षधर है तो शीघ्र कमेटी गठित करे।
कमेटी में सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों को शामिल करें जो एक सदस्य के भांति काम करते हुए केवल मात्र 3 माह में सीएलयू के सारे घोटाले को उजागर कर देंगे। हजकां सुप्रीमो ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की नीतियों के बल पर 3 बार दूसरी पार्िंटयों ने सरकार बनाई। 2005 के चुनावों में भजन लाल के प्रयासों से कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला था मगर पार्टी हाईकमान ने उनके साथ विश्वासघात किया।
दूसरी बार हजकां विधायकों का सहारा लेकर कांग्रेस सत्ता में आई और अब तीसरी बार हजकां भाजपा गठबंधन का नारा देकर भाजपा सरकार बना पाई। उन्होंने स्पष्ट तौर से कहा कि वे सत्ता पाने के लिए राजनीति में नहीं आए बल्कि उनका मकसद ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करके नई व्यवस्था स्थापित करना है। कलायत पहुंचने पर कुलदीप बिश्रोई का हजकां जिलाध्यक्ष विनोद निर्मल द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह राणा, नरेश ढांडे, उदय सिंह राणा, सुधीर जुलानी खेड़ा, राजेश कमालपुर, भूपेंद्र राणा, रोहताश धानियां, अंकुर निर्मल, मनोज पोलस्त, महावीर वशिष्ठ, विजयपाल, त्रिलोक शर्मा, अनिल राठी, अमित बडसीकरी, मदन सिंह, ज्ञान सिंह शक्ति सिंह के अलावा अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अनेक नेता शामिल हुए विवाह समारोह में
कुलदीप बिश्नोई के अलावा विवाह समारोह में विधायक जयप्रकाश, अखिल भारतीय खेत मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष मंत्री शमशेर सिंह सुरजेवाला, पूर्व मंत्री जय सिंह राणा, भाजपा नेता धर्मपाल शर्मा, गुलशन सैनी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा शामिल हुए।