फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Professor accused of molesting student

Kaithal News: प्राध्यापक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप

Fri, 25 Jul 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Professor accused of molesting student
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के एक गांव में सरकारी स्कूल के अध्यापक पर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। आरोप लगने के बाद मामले में पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि इस मामले में अभी तक केस दर्ज नहीं किया हपुलिस दोनों पक्षों से बयान पर जांच कर रही है। इस समय छात्रा और शिक्षक दोनों ही स्कूल आ रहे हैं।

जिस पर शिक्षक पर आरोप लगे हैं, वह विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय पढ़ाता है। आरोप है कि शिक्षक ने 16 जुलाई को लैब में जाकर छात्रा से छेड़खानी की। हालांकि आरोपी शिक्षक ने सभी आरोपों को नकार दिया है। उसका कहना है कि यह छात्रा लैब में जाकर अश्लील वीडियो देख रही थी। जब उसे रोका तो उसे देख लेने की धमकी दी गई। जब छात्रा ने स्कूल प्रबंध कमेटी को शिकायत दी तो मामले में स्कूल में पहले दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई, लेकिन सुलह न होने पर छात्रा के परिवार ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन


डीएसपी और महिला थाना पुलिस की टीम ने स्कूल में जाकर छात्रा के बयान दर्ज करवाए हैं। शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ और एससी/ एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने की शिकायत दी है। शिक्षक ने बताया कि उस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। 16 जुलाई को भाषा लैब में मैंने दो छात्राओं को अश्लील वीडियो देखने पर टोका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार को स्कूल में बुलाने के लिए कहा तो छात्रा ने उसे देख लेने की धमकी दी। 19 जुलाई को छात्रा ने कक्षा में आकर उससे माफी भी मांग ली व शिकायत भी वापस ले ली। अब स्कूल के ही दो अध्यापकों ने छात्रा को उकसाया और उसके खिलाफ शिकायत दिलवाई है।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed