{"_id":"66809665b83c35ef010297c7","slug":"problems-of-housewives-are-increasing-due-to-inflation-kaithal-news-c-18-1-knl1004-420540-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महंगाई से गृहिणियों की बढ़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महंगाई से गृहिणियों की बढ़ रही परेशानी
Sun, 30 Jun 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। सब्जियों पर महंगाई से गृहिणियों की परेशानी बढ़ गई हैै। प्याज के दाम 20 रुपये प्रति किलो से बढ़ कर 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। टमाटर के दाम भी 25 रुपये प्रति किलो से बढ़ कर 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा अन्य सब्जी के दामों में भी इजाफा हुआ है।
इस समय बाजार में आलू 30 रुपये प्रति किलोग्राम, गोभी 80 से 100 रुपये प्रति किलो, भिंडी 50 रुपये प्रति किलो, करेला 60 रुपये प्रति किलो, तोरी 50 रुपये प्रति किलो, शिमला मिर्च 80 से 100 रुपये प्रति किलो, हरि मिर्च 120 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। इसके अलावा घीया 60 रुपये प्रति किलो, पेठा 40 रुपये प्रति किलो, बैंगन 50 प्रति किलो, मटर 180 प्रति किलो व नींबू 150 प्रति किलो तक बिक रहा है।
गृहिणी ममता सरदाना, ऊषा चौधरी, दीपिका सरदाना, शालिनी, चित्रा, शिल्पा ने बताया कि सब्जी के दामों में इजाफा होने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। आम आदमी को घर चलाने में भी दिक्कत हो रही है। रसोई का बजट औरतों के हाथ में होता है।
विज्ञापन
सब्जी के दामों का असर सबसे अधिक औरतों के बजट पर ही पड़ता है। सरकार को चाहिए कि इस मामले में संज्ञान ले ओर महंगाई पर काबू पाया जाए।
सब्जी विक्रेता गौरव, बलवान, सुभाष, बलजीत ने कहा कि गर्मी अधिक पड़ रही है और इस कारण से सब्जी का उत्पादन कम हो गया है।