फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Problems increased due to shortage of sacks

Kaithal News: बारदाने की कमी से बढ़ी परेशानी

Fri, 18 Apr 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Problems increased due to shortage of sacks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक जोरों पर है, लेकिन उठान धीमा होने से परेशानी लगातार बढ़ रही है। एक तरफ जहां अब उठान की समस्या बनी थी तो अब बारदाना की भी कमी आने से दिक्कतें हो रही हैं।

शहर की तीनों मंडियां अब गेहूं की फसल से अट चुकी हैं। इनमें करीब नौ लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है और इसमें महज एक लाख क्विंटल गेहूं की उठान हो सकी है। ऐसे हालातों में किसानों और आढ़तियों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन


वीरवार से मंडियों में बारदाना की भी कमी होने लगी है। आढ़तियों ने संबंधित खरीद एजेंसियों पर बारदाना न देने का आरोप लगाया है। इस समय तीनों मंडियों में 10 हजार से अधिक बारदाना की जरूरत है, लेकिन अभी तक केवल सात हजार बैग बारदाना के मंडियों में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि एक तरफ तो मार्केट कमेटी की ओर से सड़क पर धान गिराने पर आढ़तियों को नोटिस दिया जाता है जबकि दूसरी तरफ उठान ही नहीं किया जाता है। अब तो बारदाना न होने से तौल का काम भी प्रभावित होता है।

शोरेवाला ने कहा कि सरकार एजेंसियों को 2426 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं दे रही है जबकि आढ़तियों को 2635 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं दी जाती है। यह अन्याय है। कहा कि मंडियों में गेहूं की फसल का नियमित रुप से उठान न होने से किसानों व आढ़तियों का रोष लगातार बढ़ रहा है।

उधर, नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान कृष्ण मित्तल ने कहा कि आढ़तियों की मांग है कि गेहूं के उठान कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि मंडियों में किसानों को अपनी फसल डालने के लिए जगह मिल सके। उठान में देरी होने पर यदि गेहूं की बोरियां का वजन कम होता है तो उस घटती का आढ़ती जिम्मेवार है। इतनी तो आढ़ती को आढ़त भी नहीं मिलती, जितना उसका गेहूं का वजन कम होने पर नुकसान हो जाता है।


इस संबंध में हैफेड के जिला प्रबंधन अनूप नैन ने बताया कि मंडियों में बारदाना की कोई कमी नहीं है। मंडियों में उनकी एजेंसी की ओर से पहले ही पर्याप्त संख्या में बारदाना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed