{"_id":"663bedf1be3630167a0d86cb","slug":"problems-increased-due-to-non-starting-of-sewerage-demand-for-solution-kaithal-news-c-18-1-knl1004-385300-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवरेज शुरू न होने से बढ़ी परेशानी, समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवरेज शुरू न होने से बढ़ी परेशानी, समाधान की मांग
Thu, 09 May 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 09 May 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। नगर में सीवरेज शुरू न होने के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नगर का निकासी का सारा पानी नगर के तालाबों में जा रहा है और नगर के तालाब गंदगी का कटोरा बन चुके हैं। तालाबों में इतनी गंदगी हो गई है कि उनमें से बदबू आती है और मक्खी मच्छरों को पनपने के लिए स्थान मिल रहा है। ऐसे में नगर के लोगों की परेशानी ओर बढ़ गई है।
गौरतलब है कि नगर में सीवरेज की पाइप लाइन दबे करीब चार साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन सीवरेज अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। यहां तक कि कई स्थानों पर तो उन गलियों को भी दोबारा नहीं बनाया गया है जहां पर सीवरेज के लिए खुदाई की गई थी। नगर में सौथा रोड पर मेन पंपिंग स्टेशन बनना था, लेकिन बाद में जगह बदल दी गई थी। अब उससे आगे जा कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। पिछले दिनों एक बार फिर से सौथा रोड पर खुदाई की गई ओर सीवरेज के कार्य को आरंभ किया गया। परंतु अभी तक समस्या जस की तस बनी है।
नगर निवासी सुभाष गर्ग, सुरेश सरदाना, मोहित बंसल, अशोक गोयल, विजय सरदाना, राज कुमार वधवा, भीषू चौधरी, संगीत बंसल व अन्य नगर निवासियों की मांग है कि सीवरेज को जल्द से जल्द आरंभ किया जाए।
विज्ञापन
सीवन में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना है जिसके निर्माण में अभी समय लगेगा। यह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अगस्त तक तैयार होगा। उसके लिए मशीनें मंगवाई जानी है, जो गुजरात के अहमदाबाद से आएंगी। उससे पूर्व नगर के सीवरेज को चालू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि सीवन नगर के सीवरेज को मई माह के अंत तक या जून माह के आरंभ तक चालू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सीवरेज के जो भी बकाया कार्य रहते हैं उन्हें भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। अशोक कुमार खंडूजा, एसई, जनस्वास्थ्य विभाग, कैथल।