{"_id":"6abaa98f9d586efd71061ecd","slug":"police-patrols-will-be-stepped-up-to-tighten-the-noose-on-criminals-kaithal-news-c-245-1-kht1012-155763-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अपराधियों पर शिकंजे के लिए पुलिस की गश्त बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अपराधियों पर शिकंजे के लिए पुलिस की गश्त बढ़ेगी
विज्ञापन
परेड में शामिल पुलिस टीम रस्सा कस्सी में हिस्सा लेते हुए। प्रवक्ता
कैथल। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाएगी। सोमवार को पुलिस लाइन में हुई जनरल परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की लगातार जांच करने के निर्देश दिए गए। डीएसपी बीर भान ने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस को क्षेत्र में सक्रिय रहना होगा। आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
जनरल परेड के बाद डीएसपी बीर भान, डीएसपी रमेश चंद्र और डीएसपी रोहताश ने पुलिस लाइन में राइडर्स बाइक और डायल 112 की ईआरवी गाड़ियों का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को वाहनों और उनमें उपलब्ध उपकरणों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि राइडर्स और डायल 112 की टीमें अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक गश्त करें, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।
अपने क्षेत्र की अहम जगहों की जानकारी रखें
डायल 112 और राइडर्स पर तैनात कर्मचारियों से उनके क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली गई। उन्हें निर्देश दिए गए कि अपने क्षेत्र में आने वाले एटीएम, बैंक, स्कूल, कॉलेज और सरकारी भवनों की जानकारी रखें। शरारती तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ किसी भी समस्या की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को देने को कहा गया। नाका ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
न्याय संहिता के पालन की ली शपथ
जनरल परेड के दौरान जिला पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 के प्रावधानों का पालन करने की शपथ ली। पुलिसकर्मियों ने कानून के प्रति निष्ठा, निष्पक्षता और ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने और लोगों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया। परेड में डीएसपी सुशील प्रकाश, चौकी प्रभारी, थाना प्रबंधक, ओएसआई प्रवेश, सीडीआई अजय समेत एसपी कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।