फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Talent search competition begins at RKSD College; dance and singing competitions held on the first day.

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन तृत्य और गायन की प्रतियोगिताएं हुई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Talent search competition begins at RKSD College; dance and singing competitions held on the first day.
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा। विज्ञ​प्ति
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल में वार्षिक सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभ दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के साथ हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नृत्य और गायन सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में से ही आगामी युवा महोत्सव के लिए प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा। अभी युवा महोत्सव के लिए अंतिम चयन नहीं हुआ है। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे विद्यार्थियों में से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को इसके लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन

पहले सत्र में ओपन एयर स्टेज पर नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने किया। प्रधान प्रबंधक समिति अश्विनी शोरेवाला ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवागंतुक विद्यार्थी प्रतिभा की झलक दिखाने के साथ आगामी सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करें। प्राचार्य ने सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराए गए संसाधनों के लिए प्रबंधक समिति का आभार जताया। उन्होंने विद्यार्थियों से आगामी युवा महोत्सव, अंतरक्षेत्रीय युवा महोत्सव और राज्यस्तरीय रत्नावली महोत्सव के लिए मेहनत करने का आह्वान किया। सांस्कृतिक विधाओं के संयोजक डॉ. बिजेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। सहसंयोजिका डॉ. सुरूची शर्मा ने प्रतियोगिताओं के नियम और आवश्यक योग्यताओं की जानकारी दी। डॉ. राजीव शर्मा ने मंच संचालन किया। निर्णायक मंडल में डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. अशोक अत्रि, डॉ. ऋचा लांग्यान, डॉ. रितु वालिया और डॉ. पूजा गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


नृत्य में 32 और 30 ने गायन में लिया भाग
नृत्य प्रतियोगिता में 32 विद्यार्थियों ने हरियाणवी, पंजाबी और वेस्टर्न नृत्य प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने इनमें से 12 विद्यार्थियों को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के फाइनल के लिए चुना। दोपहर बाद हुई गायन प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थियों ने हरियाणवी, हिंदी और पंजाबी गीत प्रस्तुत किए। इसमें से भी 12 विद्यार्थियों का चयन फाइनल के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 से 19 अक्तूबर तक होगा युवा महोत्सव
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अगला बड़ा मंच 17 से 19 अक्तूबर तक जय राम गर्ल्स कॉलेज, लोहार माजरा, कुरुक्षेत्र में होने वाला युवा महोत्सव होगा। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे विद्यार्थियों में से विधा के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों का चयन युवा महोत्सव के लिए किया जाएगा। इसलिए प्रतिभागियों का फाइनल प्रदर्शन महत्वपूर्ण रहेगा।


आज दूसरे दिन ये प्रतियोगिताएं होंगी
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दूसरे दिन कविता पाठ, भाषण, मिमिक्री, पेंटिंग, कार्टूनिंग, प्रश्नोत्तरी, रंगोली, फूलझड़ी, सांझी, बिंदरवाल, बोईयां बनाने और पगड़ी बांधने की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा। विज्ञप्ति

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा। विज्ञप्ति

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा। विज्ञप्ति

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा। विज्ञप्ति

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा। विज्ञप्ति

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed