फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dr. Bhim Rao Ambedkar's life conveys a message of education and progress: Phuliya

शिक्षा एवं आगे बढ़ने का संदेश देता है डाॅ. भीम राव आंबेडकर का जीवन : फूलिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dr. Bhim Rao Ambedkar's life conveys a message of education and progress: Phuliya
विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्रदेश के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ.आरआर फूलिया। विज्ञप्ति
कलायत। कलायत के गांव बढ़सीकरी कलां में भारत रत्न डाॅ.भीम राव आंबेडकर युवा मंच पुस्तकालय का 13वां व हरियाणा की पहली शहीद कैप्टन पूनम रानी महिला पुस्तकालय का चौथा स्थापना दिवस शिक्षा एवं सामाजिक चेतना के रूप में मनाया गया। दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. आरआर फुलिया ने शिरकत की। उन्होंने विशिष्ट मेहमानों की मौजूदगी में होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से हांसी के तहसीलदार डाॅ. अनिल बिढाण, पार्षद कुमारी रेणू धानियां, बसपा संस्थापक रोहताश मेहरा, भीम आर्मी प्रदेश महासचिव संदीप बराह व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। डॉ. आरआर फूलिया ने कहा कि आज हमें अपने बच्चों को उच्च शिक्षा और अच्छे संस्कार देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है। इसके बिना जीवन का हर सफर अधूरा है। संविधान निर्माता भारत रत्न डाॅ. भीम राव अंबेडकर का जीवन हर किसी को शिक्षा एवं आगे बढऩे का संदेश देता है। इसलिए उनकी शिक्षाओंं को आत्मसात करते हुए शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी है। बसवा युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता गुरदेव सिंह बढ़सीकरी ने बताया कि कार्यक्रम में दसवीं व 12वीं मेंं मेरिट हासिल करने वाले 84 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री रैदास तख्त प्रबंध कमेटी सचिव राजेश जेष्ट, लोक निर्माण विभाग सुपरवाइजर लखपत राय, एडवोकेट बलबीर सिंह रंगा, एडवोकेट रूबिना रंगा, एडवोकेट प्रवीन वती बौद्ध, अशोक धानियां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed