फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Raised awareness about nutritious eating.

Kaithal News: पौष्टिक खानपान के बारे में जागरूक किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness about nutritious eating.
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में जागरूक करते विशेषज्ञ। विज्ञ​प्ति
गुहला-चीका। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत खंड गुहला में स्थित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिवसीय आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विभाग की अधिकारियों की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर इस अभियान की विधिवत शुरुआत की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी कुमारी सपना ने कार्यक्रम की शुरुआत कर आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस जागरूकता कार्यक्रम में लाभार्थियों माताओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। सभी लाभार्थियों को पोषण, बच्चों की वृद्धि निगरानी, पौष्टिक खानपान के बारे में जागरूक किया। वहीं बच्चों के साथ खेल, चित्रकारी, कहानी, कविताओं की गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर विभाग की परियोजना अधिकारी गुरजीत कौर भी मौजूद रही। जिला कार्यक्रम अधिकारी कुमारी सपना ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन बच्चों की गतिविधियां विकास, पौष्टिक खान-पान व सामूहिक भागीदारी से संबंधित आयोजित की जाएगी। साथ ही आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर व आशा वर्कर के सेवा कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में विभागीय स्कीमों की जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं जुड़ें, इसके लिए विशेष प्रयास कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

आंगन मिलन सेवा  कार्यक्रम में जागरूक करते विशेषज्ञ। विज्ञप्ति

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में जागरूक करते विशेषज्ञ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed