{"_id":"6abaa9b495b91121280a80bf","slug":"randeep-surjewala-inaugurated-the-newly-constructed-main-gate-of-punjabi-seva-sadan-kaithal-news-c-245-1-kht1013-155752-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पंजाबी सेवा सदन के नवनिर्मित मुख्य द्वार का रणदीप सुरजेवाला ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पंजाबी सेवा सदन के नवनिर्मित मुख्य द्वार का रणदीप सुरजेवाला ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
पंजाबी सेवा सदन में संबोधित करते रणदीप सुरजेवाला। विज्ञप्ति
कैथल। पंजाबी सेवा सदन, कैथल में नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पंजाबी समाज की ओर से आयोजित धन्यवाद एवं सम्मान समारोह में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और विधायक आदित्य सुरजेवाला ने पंजाबी सेवा सदन के नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया।
सांसद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जबकि कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला और समाजसेवी सुधीर मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पंजाबी समाज का सेवा, संघर्ष और समर्पण का जज्बा बेजोड़ है। वर्षों की मेहनत, सादगी, प्रेम, भाईचारे और सदाचार की भावना ने पंजाबी समाज को अपनी अलग पहचान दी है। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज ने हर कठिन परिस्थिति में मेहनत और हौसले के साथ आगे बढ़ने का उदाहरण प्रस्तुत किया है। पंजाबी समाज के संघर्ष, त्याग और कुर्बानी के इतिहास से उनका भावनात्मक जुड़ाव रहा है। कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि समाज के लोगों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पंजाबी समाज का यह स्नेह और आशीर्वाद हमेशा बना रहे। वह पंजाबी समाज के सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के समर्थन और सहयोग से ही उन्हें कैथल का सबसे कम उम्र का विधायक बनने का अवसर मिला।
संस्था ने रखी विकास कार्यों की मांग
पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परूथी ने पंजाबी सेवा सदन से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मांगें भी अतिथियों के समक्ष रखीं। रणदीप सिंह सुरजेवाला और विधायक आदित्य सुरजेवाला ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र आवश्यक कार्य पूरे करवाने का आश्वासन दिया। समारोह में पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत, संस्था महासचिव संदीप मलिक, महेंद्र खन्ना, पवन थरेजा, शिव शंकर पाहवा, कृष्ण नारंग, राजकुमार निझावन, बिशंबर अरोड़ा, राजकुमार मुखीजा मौजूद रहे।