फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Price of Pusa Basmati paddy increased again, farmers happy

पूसा बासमती धान का दाम फिर बढ़ा, किसान खुश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Price of Pusa Basmati paddy increased again, farmers happy
कैथल। पूसा बासमती (1509 किस्म) धान का दाम फिर से बढ़ा है। बुधवार को यह 3590 से लेकर 3650 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। अब इसकी आवक भी लगातार तेज हो रही है। वहीं, अधिक भाव मिलने से किसान काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। दाम के साथ पैदावार भी बेहतर हैं। शहर की नई व पुरानी अनाज मंडी में इसकी आवक शुरू हो गई है। आढ़तियों के मुताबिक 3700 रुपये प्रति क्विंटल तक इस किस्म की धान बिक रहा है जबकि गत वर्ष इसका भाव 2400 से 2600 रुपये तक का था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर की दोनों मंडियों में 15 हजार से अधिक क्विंटल पूसा बासमती का धान आ चुका है। इस बार मौसम धान की अगेती किस्म के लिए काफी अनुकूल रहा है। इसका कारण बारिश का काफी कम होना बताया जा रहा है। फसल के तैयार होने से पहले बारिश कम हुई है। कैथल की नई अनाज मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसान राम प्रताप, सुखबीर सिंह व राम स्वरूप ने बताया कि गेहूं की कटाई के बाद उन्होंने पूसा बासमती की अगेती बिजाई की थी। अगेती फसल लेने से उन्हें एक फसल अधिक लेने का अवसर मिलता है। धान की कटाई के बाद वे अपने खेतों में आलू, तोरी या अन्य सब्जियों की बिजाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

90 दिन में पककर हो जाता है तैयार
पूसा बासमती (1509 किस्म) धान किसानों के लिए काफी फायदेमंद हैं। यह किस्म कम अवधि में ही तैयार हो जाती है, इसे तैयार होने में करीब 90 दिन का समय लगता है। इसकी खरीद भी प्राइवेट खरीदारों की तरफ से की जा रही है। आढ़ती मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने बताया कि इस बार किसानों को इसका अच्छा भाव मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआर धान की खरीद तत्काल शुरू करने की मांग
पाई। किसानों ने सरकार से पीआर धान की खरीद तत्काल शुरू करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि उनकी धान पक कर तैयार हो चुका है और मंडियों में भी आना शुरू हो गया है। भाकियू के राष्ट्रीय सलाहाकार अजीत सिंह हाबड़ी, प्रदेश के कार्यकारी प्रधान बलवान पाई, करतारा राम, धीरा, दिलबाग ने बताया कि गर्मी के चलते इस बार धान की फसल एक पखवाड़ा पहले तैयार हो गई है। किसानों ने अपनी फसल को कटवाना शुरू कर दिया है इसलिए सरकार तत्काल धान की खरीद शुरू करे। पाई मंडी में इस समय हजारों क्विंटल पीआर धान आया है, लेकिन खरीदने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed