फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Prayed for peace, congratulated each other

Kaithal News: अमन-चैन की मांगी दुआ, एक-दूसरे को दी बधाई

Tue, 18 Jun 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Prayed for peace, congratulated each other
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/गुहला-चीका। जिले में सोमवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व मनाया गया। कैथल शहर में सिरटा रोड स्थित ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में सुख शांति व अमन चैन की कामना की। सुबह से ही ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए भीड़ लग गई थी। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।

सोमवार को बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज ने ईदगाहों व मस्जिदों में जाकर बकरीद की विशेष नमाज अदा की। इस मौके पर देश में अमन शांति की
विज्ञापन


दुआएं मांगी। उलेमाओं की तरफ से लोगों से बुराइयों को त्यागने का आह्वान

किया गया।

चीका पिहोवा रोड स्थित ईदगाह में सुबह करीब नौ बजे बकरीद की नमाज अदा की गई। ईदगाह पर इमाम मोहम्मद जुनैद ने नमाज पढ़ाई एवं मुल्क एवं मिल्लत की सलामती एवं खुशहाली की दुआ कराई। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं दीं। मुस्लिम समाज के लोग सुबह आठ बजे से ही ईदगाह पर पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमाज अदा करने के बाद ईदगाह पर समाज के लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर अन्य समाज के लोग भी मौजूद थे। नमाज अदा करने के बाद समाज के लोगों ने कब्रिस्तान में जाकर दुआ की तथा उसके बाद कुर्बानी दी। कुर्बानी कर उसे समाज के गरीब वर्ग के लोगों में वितरित किया गया।

ईदगाह पर आयोजित नमाज अदा कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी चीका के प्रधान एश मोहम्मद ने की, जबकि संचालन उपप्रधान नूरुद्दीन ने किया। इस अवसर पर मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के प्रधान एश मोहम्मद ने कहा कि बकरीद का त्योहार त्याग भावना के प्रति लोगों को सजग करता है, इसलिए मनुष्य को त्याग की भावना रखनी चाहिए और प्यार प्रेम से रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोगों ऐसे होते हैं, जो हिंदू-मुस्लिम समाज के आपसी भाईचारे को खराब करने का काम करते हैं। इसलिए उन्होंने आज अल्लाह से यह भी दुआ मांगी है कि वो ऐसे लोगों को सद्धबुद्धि दे। जिससे कि देश में अमन, चैन, शांति व भाईचारा कायम रहे। उन्होंने कहा कि गुहला चीका क्षेत्र में हिन्दू-मुस्लिम समाज का भाईचारा वर्षों से कायम है। इसके अलावा बकरीद के मौके पर उन्होंने मुस्लिम समाज के सभी लोगों से आग्रह भी किया है कि व कोई भी ऐसी हरकत ना करें, जिससे हिंदू समाज के भाईचारे को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज कुर्बानी का दिन है और कुर्बानी का कोई भी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल न करें और न ही सडक़ों व सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी करे। इस अवसर पर मोहम्मद, नसीम, फकीरिया, मसीता खान, कव्वाल दिन, खुर्शीद भी मौजूद रहे।

बच्चों में दिखा खासा उत्साह :त्योहार पर सुबह से ही बच्चों के चेहरे में खास रौनक देखने को मिली। नए-नए परिधान पहने बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। खुशी के बहाने बच्चों ने अपने बड़ों से ईदी भी ली।

मेहनत करें और मोहब्बत का पैगाम लेकर आएं ः आजाद

ईदगाह के मौलाना सईद उर रहमान व मोहम्मद आजाद ने कहा कि ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पर्व का पैगाम है कि दुनिया में जितने भी अल्लाह के बंदे हैं वह सब एक मालिक के बंदे हैं। हमें यह पैगाम देता है कि सभी एक मिलजुल कर रहना चाहिए। जो आपस की नफरतें हैं जो धर्म का नाम लेता है, तो कोई जाति का नाम लेता है। यह पर्व नफरतों का खात्मा करता है। हम समाज के लिए भी मेहनत करें और मोहब्बत का पैगाम लेकर आएं।

ईद के पर्व पर सभी धर्म के लोग एकत्रित होते हैं व एक दूसरे को मिलजुल कर ईद की गले मिलकर मुबारकबाद देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बीच में प्यार, मोहब्बत होगा तो देश मजबूत होगा। मोहम्मद आजार ने कहा कि ईद के मौके पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ईदगाह पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।



सीवन में बच्चों को बड़ों ने दी ईदी

सीवन। नगर में ईद उल अजहा का त्योहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर के फर्श माजरा रोड पर स्थित ईदगाह में एकत्र होकर नमाज अदा की और क्षेत्र में सुख शांति और अमन की दुआ मांगी। इस मौके पर बड़ों ने बच्चों को ईदी दी।


मौलाना साबीर ने ईदगाह में पहुंच कर नमाज अदा करवाई। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमारे जीवन में खुशियां लेकर आता है। हमारे जीवन में खुशियां बनी रहें, एक मिलजुल कर एक साथ प्यार से रहें और क्षेत्र में अमन चैन रहे और भाईचारा बना रहे। इसी की दुआ हम करते हैं। इस अवसर पर बड़े लोगों ने बच्चों को ईदी भी दी। सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। कार्यक्रम के आयोजन में फूलदीन, सराजूदीन, मेहरदीन, अली हसन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed