फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Amrit Pharmacy to open at the Civil Hospital; patients will get affordable medicines.

Kaithal News: नागरिक अस्पताल में खुलेगी अमृत फार्मेसी, मरीजों को मिलेंगी सस्ती दवाएं

Tue, 15 Sep 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 15 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Amrit Pharmacy to open at the Civil Hospital; patients will get affordable medicines.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को अब महंगी दवाओं के लिए निजी मेडिकल स्टोरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार की अमृत फार्मेसी योजना के तहत जिला अस्पताल परिसर में फार्मेसी खोली जाएगी। इसके लिए बूथ तैयार किया जा रहा है। सितंबर में इसके शुरू होने की उम्मीद है। यहां मरीजों को बाजार की तुलना में कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराने की योजना है।
जिला अस्पताल में फिलहाल डिस्पेंसरी संचालित है, लेकिन सभी दवाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को कई बार बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए यह खर्च काफी अधिक हो जाता है। अमृत फार्मेसी शुरू होने के बाद अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों को वहीं दवा मिलने से समय और खर्च दोनों बचेंगे। अमृत फार्मेसी केंद्रों पर मरीजों को चौबीस घंटे दवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था का प्रावधान है। अस्पताल में इसके लिए अलग बूथ बनाया जा रहा है। योजना के तहत सामान्य दवाओं के साथ गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली महंगी दवाएं भी कम कीमत पर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

----------
जन औषधि केंद्र है, लेकिन सीमित दवाओं से परेशानी
जिला नागरिक अस्पताल में पहले से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित है। यहां सस्ती दवाएं मिलती हैं, लेकिन दवाओं की सीमित उपलब्धता के कारण मरीजों को कई बार निजी दुकानों का रुख करना पड़ता है। अस्पताल की डिस्पेंसरी में भी दवा लेने के लिए मरीजों को कतार में लगना पड़ता है। कई बार निर्धारित दवा उपलब्ध नहीं होने से उन्हें बाहर से खरीदारी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

वर्जन
नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी खोलने के लिए बूथ तैयार किया जा रहा है। इससे मरीजों को कम कीमत पर दवाएं मिल सकेंगी और इलाज का खर्च घटेगा। सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही लिखने के निर्देश चिकित्सकों को दिए गए हैं, ताकि मरीजों को अनावश्यक रूप से निजी मेडिकल स्टोर से दवा न खरीदनी पड़े। - डॉ. रेनू चावला, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed