फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Altercation between two female students at RKSD College following a verbal dispute.

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में कहासुनी के बाद दो छात्राओं के बीच झगड़ा

Tue, 15 Sep 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 15 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Altercation between two female students at RKSD College following a verbal dispute.
आपस में झगड़ा करते हुए छात्राएं। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के आरकेएसडी कॉलेज में सोमवार को दो छात्राओं के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। दोनों छात्राओं के झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना कॉलेज के टैगोर भवन के सामने की बताई जा रही है। हालांकि, झगड़ा करने वाली छात्राएं किस कक्षा की हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गगन मित्तल ने बताया कि टैगोर भवन के सामने दो छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों एक-दूसरे से मारपीट करने लगीं। इस दौरान दोनों छात्राओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए। वीडियो में एक छात्रा दूसरी के बाल पकड़कर उसे खींचती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

--------------
झगड़ा देखकर जुटने लगी विद्यार्थियों की भीड़
छात्राओं के बीच मारपीट होती देखकर आसपास मौजूद अन्य छात्राएं उन्हें अलग कराने के लिए पहुंचीं। कुछ ही देर में मौके पर विद्यार्थियों की भीड़ जमा हो गई। वीडियो में कई विद्यार्थी खड़े होकर झगड़ा देखते नजर आ रहे हैं जबकि कुछ अन्य घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचते दिखाई देते हैं। बाद में अन्य छात्राओं ने दोनों को अलग कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को समझाया
घटना की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को बुलाया और विवाद के संबंध में जानकारी ली। पूछताछ में आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा होने की बात सामने आई। शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को समझाया और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं करने की हिदायत दी। इसके बाद दोनों छात्राओं को अपनी-अपनी कक्षाओं में भेज दिया गया।

----------------
प्रिंसिपल बोलीं- दोबारा हुआ झगड़ा तो होगी कार्रवाई
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गगन मित्तल ने बताया कि मैनेजमेंट को छात्राओं के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। पूछताछ में सामने आया कि आपसी कहासुनी के कारण विवाद हुआ था। दोनों छात्राओं को समझाकर भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा होती है तो कॉलेज प्रबंधन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed