फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees throng to welcome Ganpati; city echoes with chants.

Kaithal News: गणपति के स्वागत में उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng to welcome Ganpati; city echoes with chants.
कार्यक्रम में गणपति जी की मूर्ति के साथ लोग। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ढोल-नगाड़ों की थाप और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से सोमवार को शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से बाजारों में गणेश प्रतिमाएं खरीदने और उन्हें घरों तक ले जाने वालों की भीड़ रही। वहीं, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने शोभायात्राएं निकाली। नगर परिक्रमा के बाद विभिन्न पंडालों और धार्मिक स्थलों पर मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना के बीच भगवान गणेश को विराजमान किया गया।
शहर में निकली शोभायात्राओं के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के बीच आगे बढ़ते रहे। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इससे पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। घरों में भी लोगों ने गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

प्राचीन श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में आप और हम संस्था की ओर से 14वें विशाल गणपति महोत्सव का शुभारंभ किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित दिनेश भारद्वाज ने बताया कि महोत्सव के तहत भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकालकर नगर परिक्रमा करवाई गई। इसके बाद मंदिर परिसर में विधि-विधान से प्रतिमा स्थापित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सर्राफा बाजार में 30वें महोत्सव की शुरुआत
सर्राफा बाजार में गणपति सेवा मंडल की ओर से 30वें गणेश महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ। मंडल के चेयरमैन सुंदर लाल वर्मा ने बताया कि प्रतिमा स्थापना से पहले सनातन धर्म मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए नगर परिक्रमा कर सर्राफा बाजार पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे भंडारा लगाया जाएगा। 21 को रात 8 बजे से राधा-श्याम कीर्तन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed