फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pranayam done in yoga protocol training camp

Kaithal News: योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में करवाए प्राणायाम

Sat, 01 Jun 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Jun 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Pranayam done in yoga protocol training camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सामान्य योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन का अभ्यास कराया। इसमें जिसमें सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के प्रवक्ता, शारीरिक शिक्षक, पीटीआई और डीपीई ने भाग लिया।

इस प्रशिक्षण शिविर का आंरभ प्रार्थना मंत्र के उच्चारण से किया। इसके बाद योग क्रियाओं में ताडासन, वृक्षासन, पादहस्त, अर्धचक्रासन, वज्रासन, उत्तानमण्डुक, उष्ट्रासन, वक्रासन, मक्रासन, शलभासन, सेतुबंध, उत्तानपादासन, पवनमुक्त, अर्धहलासन, अनुलोम विलोम, कपालभाती, भ्रामरी का अभ्यास करवाते हुए यौगिक क्रियाओं द्वारा होने वाले लाभों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पतंजलि जिलाप्रभारी एवं आचार्य हरिओम शोकल व आयुष योग सहायक संदीप राजराणा ने साधकों को योग सिखाए। पतंजलि जिलाप्रभारी आचार्य हरिओम शोकल व योग सहायक संदीप राजराणा ने बताया कि जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया के निर्देशानुसार में गुहला ब्लॉक में योग प्रोटोकाल डीपीई और पीटीआई का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक रहा। इस अवसर पर मेहताब सिंह, दिनेश शर्मा, धर्मेंद्र, तिलक राज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन की प्रगति लिए दिनचर्या में योग अपनाना जरूरी

सीवन। जिला प्रशासन कैथल एवं आयुष विभाग कैथल के संयुक्त तत्वावधान में 29 मई से चल रहे शारीरिक प्रवक्ता एवं शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के लिए तीन दिवसीय योग शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा भाटिया जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेशभर में जिला एवं खंड स्तर पर मनाया जाएगा। इसके लिए आयुष विभाग जिला प्रशासन के साथ मिलकर तैयारी आरंभ कर दी है। प्रथम चरण में 29 से 31 मई तक जिला के सभी पीटीआई एवं डीपीई को योग दिवस प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया है।


5 से 7 जून प्रशिक्षित पीटीआई एवं डीपीई द्वारा सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर सीवन ब्लाक में आयुष योग सहायक सुनील कुमार, सतविन्द्र, सत्यवान ने प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed