फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   pradarsan

महंगाई के विरोध में बैलों से खिंचवाया ट्रैक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
शुक्रवार को कांग्रेस के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कोयल काम्पलेक्स में स्थित ट्यूरिज्म के सरकारी पेट्रोल पंप पर धरना दिया और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व पिहोवा चौक से कोयल काम्पलेक्स तक सांकेतिक रूप से दो बैलों की जोड़ी के साथ ट्रैक्टर खींचा गया। जिसमें सुरजेवाला ने बैलों की रस्सी थामी और उन्हें कोयल काम्पलेक्स तक लेकर गए। इसके बाद विभिन्न वक्ताओं ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों पर रोष जताया। मुख्य संबोधन में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने महज तेरह महीने में हरियाणा में 50 हजार करोड़ रुपये व देश में 22 लाख करोड़ रुपये केवल डीजल व पेट्रोल से वसूल किए हैं। कैथल में ही पेट्रोल 90 रुपये को पार कर गया है। जबकि डीजल धरना देते देते 87 रुपये को पार कर गया है।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते पिछले 13 माह में ही पेट्रोल की कीमतों में रु.26.26 और डीजल की कीमतों में रु.24.47 की अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी हुई है। 1 जनवरी से 11 जून, 2021 के पांच महीनों में ही पेट्रोल-डीजल के दाम 45 बार बढ़े हैं। जन-लूट का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है। हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस ने 2014 में सरकार छोड़ी, तो पेट्रोल पर वैट 21 प्रतिशत था जो अब भाजपा-जजपा सरकार में बढ़कर 30 प्रतिशत हो गया है। डीजल पर वैट 9.24 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 21.40 प्रतिशत हो गया है। भाजपा सरकार जब मई 2014 में सत्ता में आई तो पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी केवल रु.9.20 प्रति लीटर थी। मोदी सरकार ने इस पर रु. 23.78 प्रति लीटर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगा दी, जो 258 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी प्रकार, जब कांग्रेस ने मई, 2014 में सरकार छोड़ी, तो डीजल पर एक्साइज ड्यूटी खरु.3.46 प्रति लीटर थी। मोदी सरकार ने इस पर खरु.28.37 प्रति लीटर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगा दी, जो 820 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है।
विज्ञापन

पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी से जहां किसान-मजदूर-गरीब पिस रहा है, वहां महंगाई आसमान को छू रही है और जनता की जेब काटी जा रही है। उनकी मांग है कि सीएम व डिप्टी सीएम अपनी एक्साइज ड्यूटी को वापस लें। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, सतबीर भाणा, कविराज शर्मा, सोनू सेठ, ईश्वर नैन, रामनिवास मित्तल, पवन थरेजा, कांग्रेस सेवादल अध्यक्षा पूनम चौहान, सुनीता शर्मा, शमशेर फौजी, अश्वनी शोरेवाला, सुरेंद्र रांझा, बहादुर सैनी, विक्की शर्मा, दर्शन खनौदा, सोनू सेठ, महेश गोगिया, सुरजीत बैनीवाल, राकेश खानपुर, पार्षद वीरेंद्र बिल्लू, प्रदीप टीटू सैनी, सुनील सरपंच कुतुबपुर, राजेश सजूमा, नाजर सिह, जयपाल शर्मा, ओमप्रकाश सैन, पार्षद मोहन शर्मा, धर्मबीर कैमिस्ट, रोशन लाल पाड़ला, दीक्षित गर्ग, भरत सिंह बैनीवाल, रज्जी मित्तल, रामकुमार कंसल, डा. रामेश्वर फौजी नीमवाला, रणधीर शर्मा, रतन शर्मा, दिलबाग जेई, राजेंद्र तंवर, सुरजीत बैनीवाल, विक्की सरपंच, चंदमणी शर्मा, नरेश सिरटा, चांराम वर्मा व मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा बलवंती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed