{"_id":"63486fb3ff6ac62b07023f72","slug":"portal-closed-admission-process-in-iti-disrupted-kaithal-news-knl124376365","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल बंद, आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल बंद, आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया बाधित
विज्ञापन
कैथल। आईटीआई में वीरवार को पोर्टल नहीं खुलने के कारण दाखिला प्रक्रिया बंद रही। दिनभर संस्थान में बैठकर इंतजार करने के बाद शाम को विद्यार्थियों के हाथ केवल मायूसी ही लगी। विद्यार्थी सुबह नौ बजे से ही विभिन्न ट्रेडों में दाखिला फीस जमा करवाने के लिए संस्थान में पहुंचना शुरू हो गए थे, लेकिन शाम को फीस जमा करवाए बिना ही वापस लौटना पड़ा। दाखिला कमेटी ने पोर्टल खुलते ही विद्यार्थियों को सूचित करने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि जिले में 19 सरकारी और निजी आईटीआई हैं। इनमें करीब 9500 सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाना है। अब तक करीब 75 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं। 25 प्रतिशत से भी ज्यादा सीटें खाली हैं। राजकीय आईटीआई कैथल में 1224 सीटें विभिन्न ट्रेडों में दाखिले के लिए निर्धारित की गई हैं, लेकिन दाखिला करीब 900 सीटों पर हुआ है।
ऑन द स्पॉट दाखिले के चलते लगीहोड़
इस समय आईटीआई में विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट दाखिले दिए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को दस्तावेजों की जांच के बाद फीस जमा करवानी होती है। खाली सीटें पूरी भरने से पहले विद्यार्थियों में जल्द दाखिले की होड़ लगी है। ऐसे में पोर्टल बंद होने से विद्यार्थियों की परेशानी और ज्यादा बढ़ रही है।
विज्ञापन
आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी व कैथल आईटीआई के प्रिंसिपल सतीश मच्छाल ने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते पोर्टल खुल नहीं सका, जिससे दाखिला प्रक्रिया बाधित हुई। शुक्रवार को पोर्टल खुलते ही दाखिले करवाए जाएंगे। प्रयास रहेगा कि कोई विद्यार्थी दाखिले से वंचित न रहे।