{"_id":"6914e2dfc0e3e26a4e0e81c0","slug":"pooja-selected-in-indian-womens-kabaddi-team-kaithal-news-c-245-1-kht1008-140592-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भारतीय महिला कबड्डी टीम में पूजा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भारतीय महिला कबड्डी टीम में पूजा का चयन
Thu, 13 Nov 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
38पूजा नरवाल ढुल
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पाई गांव की बेटी पूजा नरवाल ढुल ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका चयन द्वितीय महिला कबड्डी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में हुआ है। पूजा के चयन की खबर मिलते ही गांव और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और पूजा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा के पति संदीप ढुल ने बताया कि 17 से 24 नवंबर तक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन होगा। इसमें पूजा नरवाल ढुल भारतीय टीम में लेफ्ट रेडर के रूप में खेलेंगी और वह भारतीय रेलवे की ओर से हिस्सा लेंगी।
संदीप ने बताया कि पूजा पिछले एक वर्ष से गांधीनगर साई कैंप में लगातार अभ्यास कर रही हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और मेहनत के चलते उन्हें राष्ट्रीय टीम में स्थान मिला है। परिवार और गांव के लोगों को गर्व है कि पूजा देश की वरिष्ठ महिला कबड्डी टीम का हिस्सा बनी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भारतीय टीम विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक देश के नाम करेगी। टीम 14 नवंबर को बांग्लादेश रवाना होगी।
गांव पाई कबड्डी टीम के कोच शमशेर शेरी और ग्रामीणों ने कहा कि पूजा नरवाल ढुल ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से गांव, जिला और प्रदेश का मान बढ़ाया है।
उनके चयन से गांव की अन्य बेटियों में भी खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह जागा है। ग्रामीणों ने पूजा को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जताई।