फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pollution Control Board ordered investigation against two rice mills

Kaithal News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिए दो राइस मिलों के खिलाफ जांच के आदेश

Fri, 14 Mar 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pollution Control Board ordered investigation against two rice mills
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। शहर के बीचों बीच स्थित गुप्ता राइस मिल व हनुमान राइस मिल की ओर से फैलाए जा रहे गंभीर वायु प्रदूषण की हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच के आदेश दिए है। मामले की शिकायत पर संज्ञान नहीं लेने वाले जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की भूमिका की जांच के आदेश दिए गए हैं।

चीका की गुरु नानक कॉलोनी निवासी अर्शदीप सिंह ने बताया कि ये राइस मिलें भारी प्रदूषण फैला रही हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर वितरित असर पड़ रहा है। अर्शदीप ने बताया कि इस मामले की उन्हें कई बार जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में शिकायत की थी, लेकिन जिला स्तर के अधिकारियों ने राइस मिल मालिकों के साथ मिलीभगत कर उनकी शिकायत को दबाए रखा। अर्शदीप ने बताया कि इसके बाद उन्होंने गत 8 मार्च हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र लिख पूरे मामले से अवगत करवाया था।
विज्ञापन


अर्शदीप ने बताया कि हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चीफ विजिलेंस अधिकारी कृष्ण कुमार ने दोनों राइस मिलों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण की जांच करने के साथ साथ जिला स्तर के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच के आदेश दिए है। बोर्ड के चीफ विजिलेंस अधिकारी कृष्ण कुमार की ओर से उनकी शिकायत पर लिए गए संज्ञान पर अर्शदीप ने आभार प्रकट करते हुए न्याय की उम्मीद जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed