{"_id":"61a00ac123f55bdfdc1f4c4b4b7020e2","slug":"political-news-ktl-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी की जुबान पर लगाम जरूरी : अभय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी की जुबान पर लगाम जरूरी : अभय
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी की जुबान पर यदि सरकार ने लगाम नहीं लगाई तो यह कहीं ने कहीं चिंगारी आग का काम करेगी। यदि प्रदेश में हालात बिगड़े तो मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे। कैथल के जाट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में अभय ने कहा कि सरकार से जाट आरक्षण में कोई सहयोग की उम्मीद नहीं है।
यदि सरकार जाट आरक्षण के पक्ष में होती तो हाईकोर्ट में इसके खिलाफ हलफनामा न देती। सरकार पर बरसते हुए चौटाला ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है, अखबारों में छाए रहने के लिए नेता एक से बढ़कर एक बयान दे रहे हैं। वहीं कुछ नेता विवाद खड़ा करने की बात करते हैं लेकिन आज तक एक भी चुनावी घोषणा पत्र की बात पर अमल नहीं हुआ है।
बिजली बिलों के नाम पर सरकार द्वारा लोगों से वसूली की जा रही है। इनेलो द्वारा बिजली बिलों को लेकर लगातार धरना दिया जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री के पास बिल बढ़ाए जाने का कोई जवाब नहीं है। सीएम ने बिजली दरों में वृद्धि का ठीकरा पिछली सरकार पर फोड़ दिया है।
विज्ञापन
अभय ने आरोप जड़ा कि भाजपा सरकार पिछली सरकार की गलत नीतियों को लागू कर रही है। इससे यह साबित होता है कि भाजपा व कांग्रेस बहने हैं।