फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   police worker

पुलिस कर्मियों से मारपीट कर बनाया बंधक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
police worker
पुलिस कर्मियों से मारपीटकर बनाया बं गांव संगरौली में धोखाधड़ी मामले में जांच को पहुंची यूपी के सहारनपुर पुलिस की टीम और ढांड पुलिस के कर्मियों का आरोपियाें ने बंधक बना लिया। पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। बाद में भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर बंधक पुलिस कर्मियों को छुड़वाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक यूपी के सहारनपुर से सब इंस्पेक्टर रामबीर साथी पुलिस कर्मी के साथ एक धोखाधड़ी के मामले में ढांड थाने पहुंचे थे। जहां उन्होंने संगरौली निवासी राहुल व उपेंद्र खिलाफ दर्ज मामले की जांच के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद ढांड से पुलिस कर्मचारी बलकार सिंह को साथ लेकर गांव संगरौली पहुंचे। जहां आरोपी राहुल और उपेंद्र के परिजनों को मामले की जानकारी देकर पूछताछ में सहयोग करने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बीच राहुल उसके पिता राजकुमार माता शकुंतला, पत्नी और दूसरे आरोपी उपेंद्र और उसके पिता राजकुमार, मां, चचेरे भाईयों समेत 30 से 35 लोगों ने गाली गलौज करने के साथ हमला कर दिया। ढांड थाने से आए कर्मचारी बलकार सिंह की वर्दी फाड़ दी और उन्हें बंधक बना लिया। इसके साथ गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। इसकी सूचना मिले ही थाना ढांड से सब इंस्पेक्टर कृष्ण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । इससे पहले आरोपी राहुल व उपेंद्र मौके से भाग गए। इसी झगड़े में ड्राइवर की 2 तोले की सोने की चैन गिर गई। एसआई कृष्ण लाल ने उन्हें बंधक से मुक्त करवाया।
विज्ञापन

ढांड थाना एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में शिकायत अनुसार केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जांच के बाद पता चलेगा कि घटना क्यों और किन हालात में हुई। इसके बाद ही कुछ बता सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed