{"_id":"6a4d4fb639fa1df1630d45b7","slug":"police-to-question-minors-over-allegations-of-threats-in-an-instagram-group-kaithal-news-c-245-1-kht1013-151992-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: इंस्टाग्राम ग्रुप में धमकी के आरोप की नाबालिगों से पूछताछ करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: इंस्टाग्राम ग्रुप में धमकी के आरोप की नाबालिगों से पूछताछ करेगी पुलिस
विज्ञापन
कैथल। शक्ति नगर निवासी 15 वर्षीय छात्र विवेक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अब स्कूल से जुड़े इंस्टाग्राम ग्रुप की चैट, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच होगी। साथ ही ग्रुप में शामिल नाबालिग छात्रों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जाएगी।
मृतक के पिता रामकुमार ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे विवेक, जो एसएस बाल सदन स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था, को स्कूल के नाम से बने इंस्टाग्राम ग्रुप में कुछ छात्रों की ओर से जान से मारने की धमकियां दी गई थीं।
उनका कहना है कि इन धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर विवेक ने 13 मई को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। थाना प्रभारी गीता ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।