{"_id":"682cd29af0a4861aeb0c5090","slug":"police-team-raided-and-caught-two-men-and-four-women-kaithal-news-c-18-1-knl1004-651566-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस टीम का छापा, दो पुरुष और चार महिलाओं को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस टीम का छापा, दो पुरुष और चार महिलाओं को पकड़ा
Wed, 21 May 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 21 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। करनाल रोड स्थित एक कॉलोनी में किराये के घर में अनैतिक कार्य होने की सूचना पर महिला थाना पुलिस और दुर्गा शक्ति की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। पुलिस ने मकान से चार महिलाओं,दो पुरुषों को पकड़ा। सभी आरोपी घर में बनाए गए केबिन जैसे कमरों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पुलिस ने मकान में अनैतिक कार्य करवाने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला कई महीने से कई अन्य महिलाओं को अपने घर बुलाकर अनैतिक कार्य करवा रही थी। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी ग्राहकों के रूप में वहां बुलाती थी। प्रत्येक ग्राहक से एक महिला 500 रुपये लेती थी, जिसमें से पचास फीसदी रुपये वह खुद रख लेती थी। मौके पर पकड़ी गई महिलाएं शहर में किराए के कमरे लेकर रहती हैं।
महिला थाना एसएचओ वीना ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान में अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। एसपी कार्यालय ने महिला थाना को पत्र जारी किया था। पुलिस ने अपनी टीम तैयार की। टीम की सदस्य सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंचे और दबिश के दौरान महिलाओं व पुरुषों को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि मकान में अनैतिक कार्य करवाने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।