फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police raid in Nepal in theft case

चोरी मामले में पुलिस ने नेपाल में की छापामारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Police raid in Nepal in theft case
कैथल। करनाल रोड पर अजय मार्केट के निकट स्थित भाजपा नेता राव सुरेंद्र के भतीजे संजय तंवर के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पुलिस अभी तलाश कर रही है। रविवार को पुलिस की टीम ने नेपाल में कई स्थानों पर आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की लेकिन अभी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को संजय तंवर की शिकायत पर केस दर्ज किया था। बताया था कि 10 दिन पहले ही उन्होंने नेपाल से आए प्रवीण को नौकर रखा था। शुक्रवार की रात को उनका पूरा परिवार चंडीगढ़ विवाह समारोह में गया था। इस दौरान नौकर प्रवीण ने अन्य युवकों के साथ मिलकर वर्ष 1991 से उनके घर में काम कर रहे नौकर रूप बहादुर के साथ मारपीट कर और उसे बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दे गया। युवक घर से 29 लाख 50 हजार रुपये के डायमंड, 68 लाख 90 हजार रुपये का सोना 20 लाख रुपये नकद सहित कई पुश्तैनी आभूषण लेकर फरार हो गया। सिविल लाइन एसएचओ बीरभान ने बताया कि शनिवार ही सीआईए वन व टू की टीम नेपाल के लिए निकल गई थी। आरोपियों की तलाश अभी जारी है। हरियाणा में भी विभिन्न स्थानों पर पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed