फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police personnel patrolled Sector 19 and 20.

Kaithal News: सेक्टर 19 और 20 में पुलिस के जवानों ने की गश्त

Sat, 11 Apr 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police personnel patrolled Sector 19 and 20.
कैथल के सेक्टर 19 में गश्त करती पुलिस की टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा सेक्टर 19-20 में विशेष पैदल गश्त की गई। यह गश्त पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास के नेतृत्व में आयोजित की गई।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद के अनुसार, गश्त के दौरान करीब 30 पुलिस कर्मचारियों की टीम ने दोनों सेक्टरों की मार्केट सहित प्रमुख स्थानों का दौरा किया। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से जहां आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा, वहीं असामाजिक तत्वों में भय का माहौल भी देखने को मिला।
विज्ञापन


गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास भी इसके प्रसार को रोकने में सहयोग करें। विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कहीं भी नशे की खरीद-फरोख्त या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत दें। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण बनाए रखने के लिए पैदल गश्त लगातार जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed