फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police issued challans to 36 vehicles

Kaithal News: पुलिस ने 36 वाहनों के काटे चालान

Thu, 21 Nov 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police issued challans to 36 vehicles
कैथल। पुलिस ने गलत लेन में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक अभियान चला कर जहां चालकों को जागरूक किया, वहीं पर लाइन बदलने के 36 वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी राजेश कालिया ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व नियमों को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। वाहन चालकों को जागरूक किया गया कि वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन के लिए मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व लेन में चलें। प्रवक्ता ने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों का चालान करने के अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद---
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट की बाइक पकड़ी

कैथल। जिले में यातायात पुलिस की ओर से यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसके तहत पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को भी यातायात की पुलिस ने ट्रैक्टरों पर लगे हुए बड़े-बड़े स्पीकर उतारे। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट की बाइक का 11 हजार रुपये का चालान किया। इससे पहले रविवार को भी पुलिस ने मोडिफाइड की गई एक बोलेरो गाड़ी का 23 हजार रुपये का चालान किया था। इस गाड़ी को थार का रूप दिया गया था। यातायात पुलिस प्रभारी राजकुमार राणा ने बताया कि शहर में कई युवा अपने शौक के चलते यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। इस पर ही कार्रवाई करते हुए चालान काटे जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed