फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police hands free in the theft of more than one crore at the house of BJP leader's nephew

भाजपा नेता के भतीजे के घर एक करोड़ से अधिक चोरी में पुलिस के हाथ खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police hands free in the theft of more than one crore at the house of BJP leader's nephew
कैथल। भाजपा नेता राव सुरेंद्र के भतीजे संजय तंवर के घर पर एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चोरी के मामले में कैथल पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए नेपाल पुलिस की मदद लेने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर रही है। इस प्रक्रिया को पूरी करवाने के लिए डीएसपी रविंद्र सांगवान नेपाल से होकर कैथल आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय से एक आधिकारिक पत्र नेपाल पुलिस को भेजा जाएगा, तभी नेपाल पुलिस की ओर से कैथल पुलिस की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस ने 19 फरवरी को संजय तंवर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 10 दिन पहले ही उन्होंने नेपाल से आए प्रवीण नाम के व्यक्ति को नौकर रखा था। 18 फरवरी की रात को उनका पूरा परिवार चंडीगढ़ विवाह समारोह में गया था। इस दौरान नौकर प्रवीण ने अन्य युवकों के साथ मिलकर वर्ष 1991 से उनके घर में काम कर रहे नौकर रूप बहादुर के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। युवक घर से 29 लाख 50 हजार रुपये के हीरे, 68 लाख 90 हजार रुपये का सोना, 20 लाख रुपये नकदी सहित कई पुश्तैनी आभूषण लेकर फरार हो गया है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि मामले में आरोपियों का सुराग लगा है। गृह मंत्रालय से आधिकारिक पत्र नेपाल पुलिस को मिलने के बाद नेपाल पुलिस इस मामले में सहयोग करेगी। इसके बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed