फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   police, crime, Kaithal

परिजनों ने छह दिन बाद भी नहीं लिए दोनों भाइयों के शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
police, crime, Kaithal
गांव कुतुबपुर में तालाब से मछली पकड़ने गए शिव कॉलोनी निवासी दो भाइयों की हत्या के छह दिन बाद भी परिजनों ने उनके शवों का अंतिम संस्कार नहीं किया। मृतकों के शव अब भी जिला नागरिक अस्पताल में शवगृह में पुलिस सुरक्षा में हैं। वहीं परिजनों ने अब सीएम सिटी करनाल में धरना देने का निर्णय लिया है। जो 15 दिसंबर को करनाल पहुंच कर धरना देंगे। रविवार को दिल्ली के सुल्तानपुरी से पूर्व विधायक संदीप वाल्मीकि और विधायक कैथल लीला राम ने भी परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

संदीप वाल्मीकि, एडवोकेट रजत कल्सन, दीपक, प्रदीप, फूलसिंह गौतम, सोनू, शिव कुमार, अमन व नरेश ने बताया कि आठ दिसंबर को अनिल की मौत हुई थी और उसके अगले दिन उसके भाई बंटी का शव तालाब में पाया गया था। तब से अब तक प्रशासन द्वारा आरोपियों को पकड़ने के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। न तो मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता मिली है और न ही सुरक्षा, नौकरी और अन्य मांगें पूरी हुई हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। इससे परिजनों व समाज के लोगों में रोष है। उन्होंने बताया कि आश्रित परिवारों की मांगें पूरी करवाने के लिए समाज के लोगों द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है। अंतिम संस्कार के लिए कमेटी ही निर्णय करेगी। उन्होंने कहा कि मामले में समाज के लोग 15 दिसंबर को मृतकों के शव लेकर करनाल में सीएम का घेराव करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो वहां पर धरना शुरू कर देंगे। जब तक परिजनों की मांगें पूरी नहीं होगी, वे संघर्ष को जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा मामले में अन्य आरोपियों को तो अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। मामले के रोषस्वरूप जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कैथल विधायक लीलाराम-परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे कैथल विधायक लीलाराम ने रविवार को शिव कॉलोनी में पहुंचकर मृतकों के परिजनों से बात की। विधायक ने परिवार वालों से मिल कर दो युवकों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिवार के लिए बहुत ही दुख की घड़ी है। वे और पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। विधायक ने मौके पर ही एसपी कैथल से बात की और परिवार ने विधायक के सामने परिवार की सुरक्षा के लिए मांग की। इसके बाद पुलिस बल को तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों की मांग है कि पहले उनके परिवारों के खातों में सहायता राशि डाली जाए, उसके बाद ही वह शवों का दाह संस्कार करेंगे। विधायक लीलाराम ने आश्वासन दिया कि रविवार को छुट्टी के चलते बैंकों का काम नहीं हो सका। उसके बाद ही सोमवार को उनके खातों में यह राशि डाल दी जाएगी। मृतकों की पत्नियों को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। उनके साथ गुहला के पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी भी मौजूद थे।

एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि मामले में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। दो आरोपियों को पकड़ा गया है। अन्य कुछ की भी पहचान की गई है, जिन्हें जल्द पकड़ा जाएगा, फिलहाल आरोपी फरार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों की मांग के अनुसार उनकी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं। जिस प्रकार से आम्र्स लाइसेंस लेने की प्रक्रिया होती है, उसे परिजन पूरा कर दें तो वह भी दिया जाएगा। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह ने कहा कि सोमवार को परिजनों को सहायता राशि दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed