{"_id":"67798998fee16e67b9090fdb","slug":"police-cautioned-drivers-to-avoid-danger-kaithal-news-c-18-1-knl1004-553844-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वाहन चालकों को खतरे से बचने के लिए पुलिस ने किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वाहन चालकों को खतरे से बचने के लिए पुलिस ने किया सतर्क
Sun, 05 Jan 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस ने मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए सर्दियों में धुंध व कोहरे के दौरान सड़क यातायात को सुरक्षित बनाए रखने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें वाहन चालकों से एहतियाती उपायों व सुझावों को अपनाने का अनुरोध किया है।
एसपी राजेश कालिया ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि कोहरे व धुंध के चलते सड़कों पर दृश्यता कम रहेगी। कोहरे के मौसम में वाहन चलाते समय यात्रियों को अधिक सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम के पूर्वानुमान की निगरानी करते हुए वाहन चलाते समय अधिक सावधानी बरतें। उन्होंने धीमी और रक्षात्मक ड्राइविंग पर भी जोर देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करते हुए लोग जितना अधिक सुरक्षात्मक रूप से वाहन चलाएंगे, उनका सफर भी उतना ही सुरक्षित होगा।
कुछ महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा टिप्स पर प्रकाश डालते हुए एसपी ने बताया कि वाहन चालक आगे चलने वाले वाहनों से उचित दूरी बनाए रखें और फॉग लाइट और इंडिकेटर लगातार ऑन रखें। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने चालकों से लो-बीम लाइट के साथ गाड़ी ड्राइव करने का भी अनुरोध किया है, क्योंकि हाई-बीम कोहरे विजिबिलिटी को कम करती है। उन्होंने वाहन चालकों से लेन बदलने और ट्रैफिक क्रॉस करने से बचने का अनुरोध करते हुए कहा कि वाहन चालक सडक पर पेंट की गई सफेद लाइन के अंदर ड्राइव करें।
विज्ञापन
ड्राइवरों को मोबाइल फोन और तेज म्यूजिक सिस्टम के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए। घना कोहरा होने पर एक सुरक्षित स्थान पर रुकते हुए कोहरे के कम होने की प्रतीक्षा करना एक सुरक्षित सफर के लिए महत्वपूर्ण है। एसपी ने कहा कि वाहनों को मुख्य सड़क पर खडा नहीं करना चाहिए। इसकी बजाए ले-बाई लेन का उपयोग करना चाहिए।
या वाहन को इंडिकेटर ऑन रखते हुए मुख्य सड़क से दुर पार्क करना चाहिए। पुलिस की एडवाइजरी में कुछ अन्य सुरक्षित ड्राइविंग टिप्स भी सुझाए गए हैं जैसे गति सीमा के भीतर गाड़ी चलाना और वाहन के रखरखाव का ध्यान रखना जैसे हेडलैम्प, टेल लाइट, इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, विंडस्क्रीन वाइपर, बैटरी और वाहन हीटिंग सिस्टम सही ढंग से काम कर रहे हों। एडवाइजरी में कुछ अन्य एहतियाती उपाय जैसे ओवरटेकिंग नहीं करने के अतिरिक्त लेन बदलने, फ्री-वे और व्यस्त सड़कों पर वाहन रोकने से बचने आदि भी सुझाए गए हैं।
प्रशासन ने की यातायात नियमों का पालन करने की अपील
कैथल। कोहरे के मौसम में जिला प्रशासन ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। इस दौरान डीसी प्रीति ने कहा कि सर्दी के इस सीजन में धुंध की वजह से दुर्घटनाएं होने की संभावना बढ़ जाती है, जिसकी वजह से जान-माल की हानि पहुंचती है। हम सभी का दायित्व बनता है कि सड़क पर कोई भी दुर्घटना नहीं हो। इसलिए सड़क सुरक्षा समिति से संबंधित अधिकारी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करवाने के साथ-साथ मुख्य सुविधाएं प्रदान करना भी सुनिश्चित करें।
डीसी ने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों के साथ-साथ आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। उन्हें बताया जाए कि यदि हम नियमों का सही पालन नहीं करेंगे तो उनकी स्वयं की जिंदगी खतरे में पड़ जाती है। हमें ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना चाहिए, ओवर स्पीड में वाहन नहीं चलाएं, जेब्रा क्राॅसिंग का सही उपयोग करें, दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग जरूर करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, सड़क पर लगे संकेतों का पालन करें। संवाद