{"_id":"6816719e49784b3717001eb0","slug":"police-caught-the-thief-along-with-nine-stolen-bikes-kaithal-news-c-18-1-knl1004-638284-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चुराई गई नौ बाइक सहित चोर को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चुराई गई नौ बाइक सहित चोर को पुलिस ने पकड़ा
Sun, 04 May 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 04 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने नौ चोरीशुदा बाइक सहित एक बाइक चोर काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि कौलेखां निवासी राकेश की शिकायत दी थी कि कलायत बालाजी मार्बल के पास से उसकी बाइक चोरी हो गई है। कलायत थाने में यह मामला दर्ज कर कराया गया था।
एंटी व्हीकल स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने ढुंढवा रोड कलायत से सींसर जिला जींद निवासी आरोपी जोगिंद्र सिंह उर्फ काला को काबू किया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि व्यापक पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से आठ अन्य चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। आरोपी ने चार बाइक थाना कलायत, एक बाइक सिविल लाइन, एक बाइक राजौंद क्षेत्र से चोरी की गई है। शेष तीन बाइकों के बारे में जांच की जा रही है। आरोपी को शनिवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।