फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players showed their strength in sports competitions and won medals

Kaithal News: खेल स्पर्धाओं में दम दिखा खिलाड़ियों ने हासिल किए पदक

Fri, 20 Sep 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Sep 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in sports competitions and won medals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में वीरवार को अंतिम दिन खंड स्तरीय अंडर-11 स्कूली खेल प्रतियोगिता का शातिपूर्ण ढंग समापन हो गया। अंतिम दिन कक्षा तीन से पांचवीं कक्षा तक के लगभग 400 लड़के व लड़कियों में भाग लेकर खेल में बेहतर प्रदर्शन दिखाकर पदक जीते।

प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले खिलाड़ी अब आगामी होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इससे पहले वीरवार को खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल इंचार्ज एएईओ नरमैल सिंह व डीपीई भूप सिंह ने किया। डीपीई भूप सिंह ने बताया कि वीरवार को अंतिम दिन एथलेटिक्स में लड़के व लड़कियों मुकाबले हुए जिसमें सभी ने बेहतर प्रदर्शन दिखाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान 100, 200, 400, चार गुणा चार सौ, लंबी कूद व शॉटपूट के मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले खिलाड़ी जिला स्तर पर भाग लेंगे। इस अवसर पर कनवीनर कुलदीप शर्मा पीटीआई, राजेश कुमार, बलजीत मलिक, कुलदीप डीपीई, विमल कुमार, हकिकत राय पीटीआई, गौरव पीटीआई, डीपीई बीरो देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


n लड़कियों में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान खिलाड़ी वंशिका, लिटल फ्लवार स्कूल ने हासिल किया। दूसरा स्थान खिलाड़ी चारू जीपीएस टीक और तीसरा स्थान खिलाड़ी दीपाशीं लिटल फलावर स्कूल को मिला।

n लड़कियों में 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान चारू जीपीएस टीक ने हासिल किया। दूसरा स्थान परमजीत दर्शन अकादमी और तीसरा स्थान खिलाड़ी माफी हिंदू कन्या स्कूल को मिला।

n लड़कियों में 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान वंशिका, लिटल फ्लवार स्कूल ने हासिल किया। दूसरा स्थान दिलजोत कौर दर्शन अकादमी और तीसरा स्थान हरषिता लिटल फ्लवार स्कूल को मिला।

n लड़कियों में लंबी कूद में प्रथम स्थान खिलाड़ी चारू जीपीएस टीक ने हासिल किया। दूसरा स्थान दिवांशी हिंदू कन्या स्कूल और तीसरा स्थान खिलाड़ी माही हिंदू कन्या स्कूल को मिला।

n लड़कियों में शॅटपूट में प्रथम स्थान खिलाड़ी अनुशका हिंदू कन्या स्कूल ने हासिल किया। दूसरा स्थान खिलाड़ी वेदांशी हिंदू कन्या स्कूल ने हासिल किया व तीसरा स्थान खिलाड़ी मिताली ओएसडीएवी स्कूल ने हासिल किया।

n लड़कियां में चार गुणा चार सौ मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान वशिका, दीपांशी, दृष्टी व तनवी ने हासिल किया।

n लड़कियां में चार गुणा चार सौ मीटर रिले दौड़ में दूसरा स्थान खिलाड़ी अनुष्का, दिव्यांशी, व माफी ने हासिल किया।

n लड़कों में शॉटपूट में प्रथम स्थान खिलाड़ी समीर एसबीएस सिसमौर ने हासिल किया। दूसरा स्थान खिलाड़ी हार्दिक जीपीएस गुहणा ने हासिल किया। तीसरा स्थान खिलाड़ी एक लव्या डीएवी पुलिस ने हासिल किया।


तीन मुकाबलों में जीतीं बहनें

इन प्रतियोगिता में रोचक बात ये रही कि तीन बहनों सारिका, हिमानी व माफी ने विभिन्न मुकाबलों में भाग लेकर विजेता बनी और पदक जीते। सारिका ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम, हिमानी ने 200 मीटर दौड़ मेें तीसरा व माफी ने कबड्डी में प्रथम व रिले दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed