{"_id":"690e5429738b566f49040baa","slug":"players-from-the-district-are-showing-their-talent-in-the-state-level-sports-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1008-140350-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखा रहे जिले के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखा रहे जिले के खिलाड़ी
Sat, 08 Nov 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रोहतक में जारी राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन कल एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल,बॉक्सिंग, तैराकी और जूडो सहित कई खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे। जिले से कुल 250 खिलाड़ी इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं।
खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने, उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करने तथा खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। जिले के खिलाड़ियों ने अब तक कई मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है और कई खेलों में फाइनल तक पहुंच चुके हैं। प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए लगातार उपस्थिति दर्ज करवाई। कल अंतिम दिन होने वाले मुकाबलों में पदक तालिका को लेकर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह है।