फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pipeline laying work in Pinjupura village this week

Kaithal News: पिंजुपुरा गांव में पाइप लाइन बिछाने का कार्य इसी हफ्ते

Sat, 01 Jun 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Pipeline laying work in Pinjupura village this week
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। पिंजुपुरा गांव की महिलाओं को अब दशकों पुराने पेयजल संकट से राहत पाने की एक किरण नजर आई है। यदि जन स्वास्थ्य विभाग अपने दावे पर खरा उतरा तो घरोंं के नलों तक जल्द ही पेयजल आएगा।

महिलाओं को अपने बच्चों के साथ पानी की बूंद-बूंद के लिए खेत-खलिहानों और हैंडपंपोंं की खाक नहीं छाननी पड़ेगी। जन स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह के समय अंतराल मेंं गांव मेंं एक हजार फीट लंबी नई पाइप लाइन बिछाने का आश्वासन दिया है। कार्यकारी अभियंता गौरव
विज्ञापन


कांसल और एसडीओ इंद्राज पंवार की देखरेख मेंं गांव मेंं पेयजल प्रबंधन को लेकर विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। सुधारीकरण कार्य और पेयजल से जुड़ी समस्या के हल को लेकर टीम गतिशील रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ इंद्राज पंवार ने बताया कि जिला प्रशासन और शीर्ष अधिकारियों की तरफ से जो निर्देश दिए गए हैं उनको लेकर कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए ठोस कार्ययोजना तय की गई है। इसके अनुसार गांव के उन आवासीय क्षेत्रों में पेयजल लाइन बिछाई जाएगी, जिनमेंं अभी यह कार्य अधूरा है। इस समय अवधि मेंं पानी के टैंकरों की व्यवस्था गांव मेंं रहेगी। इसके साथ ही तमाम गलियों में पाइप लाइन रिसाव, बूस्टिंग स्टेशन बिजली कनेक्शन, जल घर में मोटर व अन्य उपकरणों की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed