फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pigeon Chowk and Sikka Market are dark at night, streetlights are out of order.

Kaithal News: कबूतर चौक और सिक्का मार्केट में रात के समय अंधेरा, स्ट्रीट लाइट खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pigeon Chowk and Sikka Market are dark at night, streetlights are out of order.
सिक्का मार्केट रात के समय बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट - फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती घायल करन।
कैथल। शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल कबूतर चौक और सिक्का मार्केट में इन दिनों स्ट्रीट लाइटों की खराबी के कारण अंधेरा छाया रहता हैं। शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे दुकानदारों, ग्राहकों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी सचिन, करण , हर्ष ने बताया कि कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

कबूतर चौक शहर का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। यहां कपड़े, किराना, दवाइयों और अन्य जरूरी सामान की दर्जनों दुकानें हैं, लेकिन जैसे ही शाम के सात बजते हैं, सड़क पर अंधेरा छा जाता है। स्ट्रीट लाइटें बंद होने से पूरा इलाका सुनसान और असुरक्षित महसूस होने लगता है। दुकानदारों का कहना है कि अंधेरे के कारण ग्राहक बाजार में रुकने से कतराते हैं, जिससे कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। दुकानदार रमन ने बताया कि उनकी दुकान के सामने लगी स्ट्रीट लाइट कई दिनों से खराब है। उन्होंने कहा रात के समय पूरी सड़क पर अंधेरा छा जाता है। ग्राहक सामान देखने में भी दिक्कत महसूस करते हैं और जल्दी चले जाते हैं।
विज्ञापन

सिक्का मार्केट के दुकानदार अमित ने बताया कि अंधेरे के कारण उन्हें दुकानें जल्दी बंद करनी पड़ती हैं। उन्होंने कहा शाम होते ही बाजार में सन्नाटा छा जाता है। लाइटें नहीं जलतीं तो चोरी या किसी अप्रिय घटना का डर बना रहता है। इसलिए मजबूरी में समय से पहले दुकान बंद कर घर लौट जाते हैं। इससे व्यापार में काफी नुकसान हो रहा है। स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से सिर्फ दुकानदार ही नहीं बल्कि वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। अंधेरे में सड़क दिखाई नहीं देती और अचानक सामने आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हादसों की संभावना बढ़ जाती है। कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन जाती है, क्योंकि वाहन चालकों को धीरे-धीरे चलना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या रोजाना की बन चुकी है। बाजार में आने वाली महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को खासतौर पर दिक्कत होती है। अंधेरे के कारण असुरक्षा का माहौल बना रहता है। उनका कहना है कि अगर समय रहते स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं की गईं तो बाजार की रौनक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article