फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pi is moving towards deworming: Shravan Crora

कृमि मुक्ति की ओर बढ़ रहा है पाई : श्रवण करोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pi is moving towards deworming: Shravan Crora
पाई में कृमि मुक्त अ​भियान के लिए लोगों को जागरूक करते विभाग के कर्मचारी।
कैथल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाई के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र पाई तृतीय में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। अभियान में क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। इस दौरान बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी कृमि संक्रमण के कारण, दुष्प्रभाव और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी श्रवण करोड़ा, निर्मल देवी और मीनाक्षी ने अलग-अलग स्कूलों और क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेट में कीड़े होने से बच्चों में कुपोषण, खून की कमी, कमजोरी और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि सरकार की ओर से वर्ष में दो बार यह अभियान चलाया जाता है। कृमि यानी पेट के कीड़े का संक्रमण मुख्य रूप से गंदे हाथों से भोजन करने, बिना धोए फल-सब्जियां खाने, दूषित पानी पीने, खुले में शौच करने और मिट्टी में खेलने के बाद हाथ न धोने जैसी आदतों से फैलता है।
विज्ञापन


अभियान के अंतर्गत विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दवा वितरण किया गया। घर-घर जाकर बच्चों को दवा खिलाई गई और छूटे हुए बच्चों को कवर करने के लिए विशेष योजना बनाई गई। इसके अलावा मॉप-अप दिवस की जानकारी दी गई और स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और आशा बहनों सुदेश देवी, उर्मिला वर्मा, प्रियंका रानी, पिंकी देवी, कुसुम रानी और संतोष वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed