फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Physical verification found more 139 kg wheat and 4.30 kg sugar

Kaithal News: भौतिक सत्यापन में अधिक मिली 139 किग्रा गेहूं और 4.30 किग्रा चीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Physical verification found more 139 kg wheat and 4.30 kg sugar

विज्ञापन
कलायत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गांव खेड़ी लांबा में स्थित सरकारी राशन की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान भौतिक सत्यापन में 139 किलोग्राम गेहूं व 4.30 किलोग्राम चीनी अधिक पाई गई। रिकार्ड के अनुसार डिपो में 1111 किलोग्राम गेहूं और 90.1 किलोग्राम चीनी होना चाहिए थी।

मुख्यमंत्री उडऩदस्ता टीम प्रभारी डीएसपी रवींद्र शर्मा ने बताया कि गांव खेड़ी लांबा के सरकारी राशन की दुकान में बरती जा रही अनियमितताओं के बारे में लगातार शिकायत मिल रही थी। वीरवार को मुख्यमंत्री उडऩदस्ता से निरीक्षक राजदीप व खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम बना कर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि डिपो में स्टाक से अधिक राशन मिलने पर डिपो धारक भले राम के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed