फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Petrol Pump Assocaision gives ultimatem to Police

पुलिस को सुबूत दिए, फिर भी नहीं पकड़े जा रहे हैं लुटेरे

Thu, 17 Jul 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Thu, 17 Jul 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
पिछले एक साल में जिले में पेट्रोल पंपों पर बढ़ी लूटपाट की घटनाओं के कारण पेट्रोल पंप संचालक एवं उनके कर्मी दहशत में हैं। पेट्रोल पंप मालिकाें ने लूट एवं गोलीबारी के इस माहौल में पेट्रोल पंप चलाने में असमर्थता जाहिर की है। इस संबंध में बुधवार को मालिक डीएफएससी सुरेंद्र सैनी से मिले तथा उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। साथ ही बताया कि शनिवार को जरनल हाउस की मीटिंग लेकर कार्रवाई न होने पर पेट्रोल पंप बंद करने का फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन


घटनाओं से पेट्रोल पंप संचालक एवं कर्मी दहशत में
कैथल जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान पूर्ण चन्द गुप्ता की अध्यक्षता में बुलाई गई इस बैठक में कहा गया कि पेट्रोल पंपों पर बढ़ती लूटपाट की घटनाओं से मालिकाें और सेल्समैनों में दहशत का माहौल है। पिछले एक साल में हुई वारदातोें में से एक भी वारदात में लुटेरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन


गत नौ जुलाई को नमन फिलिंग स्टेशन राजौंद पर सेल्समैनों से हुई मारपीट और एक लाख रुपये की लूट की ताजा घटना से पंप मालिक काफी भयभीत हैं। पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए एकत्रित पंप मालिकों ने फैसला किया कि शनिवार 11 बजे जिला पेट्रोलियम डीलर्स की बैठक होगी। इस अवसर पर सत्यवान सिंह, दरबारा नैन, शीशपाल, श्यामलाल मित्तल, रमेश गर्ग, सुरेश, सुनील कुमार, योगेश गर्ग आदि मौजूद रहे। इस संबंध में डीएफएससी सुरेंद्र सैनी ने कहा कि वे पेट्रोल पंप मालिकों की समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
अनसुलझी वारदात
सितंबर 2013        जाखौली महादेव पेट्रोल पंप से 1.75 लाख की लूट
16 दिसंबर 2013    जींद रोड बाईपास स्थित किसान फीलिंग स्टेशन से लूट
                    का प्रयास, सेल्समैनों ने किया मुकाबला, सीसीटीवी
                    फुटेज सहित दो देशी कट्टे भी पुलिस के हवाले किए गए।


फरवरी 2013- एक पेट्रोल पंप पर 2500 रुपये का तेल भरवाकर भागे कार
                   चालकों की पहचान करवाए जाने के बावजूद गिरफ्तारी
                    नहीं।
11 जून 2014 को   राजौंद में जयभारत फीलिंग स्टेशन से 90 हजार लूटे।
14 जून 2014 को   राजौंद में नमन फीलिंग स्टेशन से एक लाख की लूट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed