फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Permission, Jat, Aagitation, Reservation, Kaithal, Haryana

धारा 144 के बीच जाटों को धरने की अनुमति

Wed, 08 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Permission, Jat, Aagitation, Reservation, Kaithal, Haryana
जाट - फोटो : ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल, राजौंद। आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर किच्छाना कूई पर जाट समाज का धरना मंगलवार को जारी रहा। मंगलवार को धरने में सोमवार के मुकाबले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ नजर आया। जिला प्रशासन ने समाज के लोगों को धारा 144 लगी होने के बावजूद धरने की अनुमति जारी कर दी। आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रव की आशंका को देखते हुए पुलिस-प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

राजौंद के गांव किच्छाना कूई पर जाट समाज के लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर तीसरे दिन सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाट नेताओं ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर सही ढंग से अमल नही किया। जिससे जाट समुदाय के लोगों ने 5 जून से शांतिप्रिय धरने शुरू किये हैं और आज से हरियाणा जाट समाज के पक्ष में दिल्ली में भी जाट समाज ने धरने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिससे आरक्षण आंदोलन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली का जाट समाज गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी अवगत करवा चुका है कि हरियाणा जाट समाज अब अकेला लड़ाई नही लड़ रहा है। जाट नेताओं ने कहा कि 13 जून तक देश के लगभग 13 राज्यों में जाट समुदाय द्वारा धरने शुरू कर दिये जाएंगे। जाट नेता बलवान कोटड़ा ने कहा की ये धरने शांतिपूर्वक चल रहे हैं और जब तक सरकार उनकी मांगों को नही मान लेती अनिश्चित कालीन धरने इस तरह चलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाटों के धरने को सभी 36 बिरादरियों का समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को गांव बालू के जोगी राम शर्मा, मनी राम प्रजापति, वेदप्रकाश शर्मा, नंद लाल शर्मा, सतनारायण शर्मा, कृष्ण शर्मा, अमन शर्मा, राधा राम प्रजापत बालू ने समर्थन दिया।

रागिनी गायन भी शुरू:-
गांव सौंगरी के कर्मबीर ने धरना स्थल पर धरने दे रहे जाट समुदाय के लोगों को हरियाणवीं रागनियों के साथ मनोरंजन किया।

ताश के पत्तों से टाइम पास:-
वहीं धरना स्थल पर बैठे लोगों ने टाइम पास के लिए ताश के पत्तों का सहारा लिया। ताश के पत्तों में बुजुर्गों ने भी खेलते हुए धरना स्थल पर समय बिताया। वहीं कुछ बुजुर्गों ने हुक्का गुड़गुड़ाया

तीसरे दिन संख्या में इजाफा:-
धरना शुरू किए जाने के तीसरे दिन धरना दे रहे लोगों की संख्या में इजाफा नजर आया। रविवार को जहां 50 से 60 की संख्या में लोग धरने पर पहुंचे थे। वहीं सोमवार को यह संख्या करीब 70 थी। मंगलवार को धरना दे रहे लोगों की संख्या 100 से ज्यादा पहुंच गई। धीरे-धीरे समाज के लोग धरनास्थल पर पहुंच रहे हैं।


धारा 144 के बीच जारी की अनुमति:-
डीसी रविप्रकाश गुप्ता का कहना है कि धारा 144 लागू होने के बावजूद अनुमति दी जा सकती है। यहां शांतिपूर्वक धरना दिया जा रहा है। इसलिए अनुमति दे दी गई है।

एसपी सुमित कुमार का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था कायम है। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed