{"_id":"68f293a77fbb79bc6e0df8eb","slug":"people-will-be-able-to-get-the-land-registered-on-dhanteras-also-kaithal-news-c-18-1-knl1004-761833-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धनतेरस पर भी लोग करा सकेंगे जमीन की रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धनतेरस पर भी लोग करा सकेंगे जमीन की रजिस्ट्री
Sat, 18 Oct 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उपायुक्त प्रीति ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार कैथल जिले में पहली बार धनतेरस पर छुट्टी के दिन भी तहसील और उप तहसील खुली रहेंगी। इस दिन लोग अपने प्लॉटों की रजिस्ट्री करवा सकेंगे। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
डीसी प्रीति ने यह जानकारी शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में हरियाणा सरकार के एक साल के गौरवमयी वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत प्लॉट अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किए हैं।
डीसी प्रीति ने कहा कि पूरे प्रदेश में धनतेरस के पावन पर्व पर छुट्टी होने के बावजूद तहसील और उप तहसील कार्यालय कार्य दिवस की तरह खुलेंगे, ताकि लोग अपने शुभ कार्य में जमीन की रजिस्ट्री करवा सकें। इसके साथ ही नागरिक मौके पर ही अपॉइंटमेंट ले सकेंगे, जिससे किसी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी न आए। डीसी ने कहा कि यह कदम नागरिकों के लिए विशेष अवसर है और लोगों को इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए।